रांची में आधार ठीक कराने गईं थीं 2 नाबालिग बहनें, ऑटो चालक दोनों को लेकर फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2025

auto-rickshaw

रांची के हिंदपीढ़ी की दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। लड़कियों के पिता का आरोप है कि शनिवार को बेटियों आधार कार्ड ठीक कराने गईं थीं, लेकिन घर आते लौटते समय ऑटो वाला उन्हें लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि लड़कियां आधार कार्ड को ठीक कराने मंगल टावर गयी थीं। दोपहर एक बजे दोनों ने ऑटो वाले से हिंदपीढ़ी घर जाने के लिए बात की। ऑटो चालक दोनों को हिंदपीढ़ी पहुंचाने के बजाय कहीं और ले गया। लड़कियों को संदेह हुआ तो उन्होंने पिता को फोन किया। पिता ने बताया कि बातचीत के बीच चालक ने फोन छीन लिया।

बुरे फंसे खान सर और गुरु रहमान! BPSC का लीगल नोटिस, 7 दिनों में मांगा करप्शन के आरोपों का जवाब

ओरमांझी में लड़कियों की मिली लोकेशन पिता ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदपीढ़ी, सदर थाना और खादगढ़ा टीओपी की पुलिस खोजबीन में जुट गई। इसी बीच पता चला कि दोनों की लोकेशन ओरमांझी है। जिसके बाद पुलिस देर शाम ओरमांझी पहुंची। हालांकि अभी तक दोनों लड़कियों का पुलिस को कुछ पता नहीं चला।

See also  रांची में पति ने की पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर राहुल तुरी इनकाउंटर में मारा गया, JMM कार्यकर्ता की हत्या का था आरोपी, TSPC छोड़कर बनाया था अपना संगठन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now