केरल में उत्सव के दौरान गजराज को आया गुस्सा; लोगों को उठाकर पटका, दर्जनों घायलः VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2025

Elephant-kerala

डेस्कः केरल में एक उत्सव के दौरान हाथियों ने आतंक मचा दिया। जानकारी के मुताबिक मलप्पुरम के तिरूर में बीपी अंगड़ी नरचा नाम के एक कार्यक्रम में एक हाथी को अचानक गुस्सा आ गया। हाथी ने आपा खोने के बाद लोगों को पटक दिया।

इस हादसे से कम से कम दो दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग गजराज से बचने के लिए इधर-उधर भागते दिख रहे हैं, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

Tirupati Temple Stampede: तिरुपति मंदिर में टोकन लेने के दौरान मची भगदड़, छह भक्तों की मौत; कई घायल

खबरों के मुताबिक यह हादसा याहू थंगल के मंदिर में वार्षिक उत्सव खत्म होने से कुछ घंटे पहले हुई। यहां पांच हाथियों को सजा-धजा कर खड़ा किया गया था। इस बीच इनमें से एक पक्कोथ श्रीकुट्टन नाम का एक हाथी अचानक भीड़ में घुस गया।

See also  कर्मचारियों को जंजीर में बांधकर बना दिया कुत्ता, फर्श पर रखा सिक्का चाटने को किया मजबूर; प्राइवेट कंपनी की करतूत: VIDEO

उसने एक शख्स को उसके पैर से पकड़ लिया। हाथी ने उस शख्स को ऊपर की ओर ले जा कर भीड़ की तरह पटक दिया। शख्स को गंभीर चोटें आई हैं और उसे कोट्टक्कल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के समापन समारोह को देखने के लिए के लिए हजारों लोग इकठ्ठा हुए थे। इसी भीड़ में हाथियों को बीच में खड़ा किया गया था। इस दौरान जुलूस के आने के बाद बीच में बैठे हाथी ने आपा खो दिया और सामने खड़े लोगों पर हमला कर दिया।

निशि पांडेय झारखंड की पहली लेडी डॉनः अंबा प्रसाद से था 36 का आंकड़ा जिसे SIT ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now