PLFI के तीन नक्सली खूंटी में गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार किया बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2025

PLFI के तीन नक्सली खूंटी में गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार किया बरामद

खूंटी: प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को खूंटी पुलिस ने जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर जंगल से गिरफ्तार किया है। कुख्यात नक्सली प्रशांत कुमार उर्फ डब्लू, कमलेश गोप उर्फ लंबू और राम दयाल सिंह उर्फ करम दयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, पीएलएफआई के 14 पर्चे और चार मोबाइल बरामद किये है।

लोहरदगाः ज़मीन विवाद में कर दी थी भाई की हत्या, अदालत ने सुनाई दस वर्ष की सजा
DSP ख्रिस्टोफर केरकट्टा ने बताया कि प्रशांत कुमार कामडारा थाना क्षेत्र के कुली गांव का रहने वाला है। जबकि कमलेश गोप बकसपुर के किनुटोली और राम दयाल सिंह बड़का रेगरे गांव का रहने वाला है।उन्होंने बताया कि प्रशांत एक साल तक जेल में रहने के बाद हाल में जमानत पर बाहर निकला है और नक्सली गतिविधियों में संलिप्त हो गया। DSP ने बताया किSP अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFIके कुछ नक्सली किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और बकसपुर जंगल में जमा हुए हैं। सूचना मिलने के बाद DSP ख्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर जंगल में छापेमारी की गई और तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  "आपने संसद में देखा न आसन उत्तेजित हुआ तो क्या हुआ", स्पीकर ने ऐसे चेताकर हंगामा कर रहे विपक्ष को किया कंट्रोल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now