हजारीबाग के कुएं में डूबने से पांच की मौत; नए साल में पति-पत्नी का झगड़ा बना काल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2025

दुमका रेलवे साइडिंग में लोडर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, हादसे के बाद मजदूरों में आक्रोश

नए साल पर एक ओर जहां लोग जश्न मनाने में लगे हुए हैं, वही झारखंड के हजारीबाग से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पांच लोगों के कुएं में डूबकर मरने की खबर से इलाके में सनसनी फैली हुई है। हर कोई इस हादसे से हैरान है। घटना चरही के चुरचू प्रखंड स्थित सड़वाहा गांव की है। इन मौतों के पीछे की वजह पति-पत्नी का झगड़ा निकलकर सामने आ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़वाहा गांव के सुंदर का अपनी पत्नी रूपा से झगड़ा होता रहता था। नए साल पर फिर इन लोगों के बीच किसी मामले में विवाद हुआ और बात बढ़ गई। इसके बाद सुंदर गुस्से में घर से बाइक लेकर चला गया। गुस्साया सुंदर गाड़ी सहित कुएं में कूद गया। सुंदर के कुएं में कूदने की खबर मिलते ही चारो तरफ हड़कंप मच गया।

पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा, नशे में धुत युवक को पकड़ने में छूटे पसीने; VIDEO

See also  पेशाब कर बर्तनों पर छिड़कती थी नौकरानी, 10 साल से कारोबारी के घर कर रही थी काम, VIDEO सामने आने पर हुआ खुलासा

आनन-फानन में लोगों ने सुंदर को निकालने की कोशिश की। उसे बचाने के लिए पहले दो लोग कुएं में उतरे और बचाने की कोशिश करने लगे। मगर सफलता हाथ ना मिली और वो भी डूबने लगे। तीनों को डूबता देख दो और लड़के कुएं में उतरे ताकी सभी को बचाया जा सके। मगर एक एक कर सभी कुएं में डूबकर मर गए। पांच मौतों से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

death-mourning-hazaribagh

मरने वालों के नाम राहुल, सूरज, विनय और पंकज है। वहीं जिसे बचाने के लिए ये चारो शख्स पानी में कूदे थे, उसका नाम सुंदर है। सभी की उम्र 25-28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे के बाद सभी के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

‘हिंदू बनना चाहता था, घर पर बनाना चाहता था मंदिर’ मां और चार बहनों की हत्या करने वाले अरशद का हैरान करने वाला Video

See also  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JMM ने ठोका 16 सीटों पर दावा, तेजस्वी और हेमंत की बैठक में होगा अंतिम फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now