पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा, नशे में धुत युवक को पकड़ने में छूटे पसीने; VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2025

policevan-jpg

नए साल के अवसर पर एक युवक ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। युवक ने बाइक से कई गाड़ियों और लोगों को टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को उसे पकड़ने में पसीने छूट गए।

पुलिस ने उसे किसी तरह पकड़कर सरकारी गाड़ी में बैठाया तो उसने सरकारी गाड़ी का भी शीशा तोड़ डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नशे में धुत होकर एक युवक ने बाजार में जमकर उत्पात मचाया।

युवक ने कोटद्वार के पटेल मार्ग पर बाइक से कई गाड़ियों और लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों की ओर से नशे में धुत युवक को समझाने का प्रयास किया तो युवक उनसे भी उलझने लगा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को उसे पकड़ने में भी पसीने छूट गए।

खरसावां गोलीकांड, जब एक हज़ार आदिवासियों को मशीनगन से भून दिया गया, पढ़िए जयपाल सिंह मुंडा का ऐतिहासिक भाषण

युवक ने आम लोगों के साथ ही पुलिस से भी जमकर गाली-गलौच की। पुलिस ने उसे किसी तरह उसे पकड़कर सरकारी पीसीआर गाड़ी में बैठाया, लेकिन उसके बाद भी नशेड़ी युवक का उत्पात कम नहीं हुआ। नशे में पूरी तरह से धुत युवक ने पीसीआर गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। शीशे से बाहर निकलकर भी युवक लोगों को गाली देने में लगा हुआ था।

किसी तरह से युवक को कंट्रोल कर पुलिस उसे कोतवाली लेकर गई। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि युवक की पहचान विवेक बिष्ट निवासी घराट के रूप में हुई है। उसके खिलाफ लोक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

See also  हिंदू लड़की के साथ शादीशुदा नदीम ने नवीन बनकर मंदिर में की शादी, उत्तराखंड में 2 लड़कियों सहित दूल्हे पर केस

खरसावां गोलीकांड के शहीदों को साल के पहले दिन हेमंत सोरेन ने किया नमन, कल्पना सोरेन ने साथ जाकर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now