बाहुबली राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की करोड़ों की जमीन जब्त, सरकार ने लिया कड़ा एक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 12, 2024

raja-bhaiya

डेस्कः उत्तरप्रदेश के बाहुबली राजा भैया के साथ विवादों को लेकर चर्चा में चल रहीं उनकी पत्नी भानवी सिंह को उत्तराखंड की सरकार ने बड़ा झटका दिया है। नैनीताल में खरीदी गई करोड़ों की जमीन को सरकार ने जब्त कर लिया गया है। नैनीताल जिला प्रशासन ने भूमि पर अपना कब्जा ले लिया।

कैंची धाम के उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत के अनुसार राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने कैंची धामी (कौश्याकुटौली) तहसील के सिलटौना गांव में वर्ष 2006 में .555 हेक्टेयर (27 नाली) कृषि भूमि खरीदी थी।

बिहार को एक और वंदे भारत; सहरसा से सियालदह तक दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त भू-कानून के तहत यह एक्शन हुआ है। शर्तों के अनुसार भूमि का उपयोग कृषि और औद्यानिकी गतिविधियों के लिये किया जाना था। आरोप है कि 17 साल बाद भी वास्तविक भू उपयोग नहीं किया गया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से भूमि को सरकारी कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

See also  दिल्ली में National Stakeholders Consultation का समापन, ₹86,639 करोड़ के निवेश का हुआ MoU, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- जो कदम बढ़ाया है वो रूकना नहीं चाहिए

भानवी सिंह की ओर से इस कदम को कमिश्नर कोर्ट और उत्तराखंड राजस्व बोर्ड में चुनौती दी गयी। दोनों जगहों से वह लड़ाई हार गयीं। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने इसी साल जून में जमीन को सरकारी कब्जे में लेने की प्रक्रिया तेज कर दी। एसडीएम पंत के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद भूमि पर राजस्व विभाग ने अपना कब्जा ले लिया है।

मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे के बाद बोगियों में लगी आग, 19 घायल

सरकार के सख्त भू-कानून की उद्घोषणा के बाद नैनीताल जिले में पहला ऐसा मामला है जिसमें शर्तों का उल्लंघन करने पर भूमि को सरकारी कब्जे में लिया गया है।

धामी सरकार ने प्रदेश में सख्त भू कानून लाने की घोषणा की है। इसी के तहत उन्होंने जिलों में प्रशासन को ऐसे भूमि की की जांच करने के निर्देश दिये हैं जिन्होंने भूमि का प्रयोजन बदल दिया है या फिर जिन्होंने शर्तों का उल्लंघन किया है।

See also  IAS विनय चौबे के रिश्तेदारों पर ACB का शिकंजा,ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपिज को जारी किया समन

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से भी सभी जिलाधिकारियों को इस मामले में सख्त निर्देश जारी किये गये हैं। हाल ही में नैनीताल दौरे पर भी मुख्य सचिव ने नैनीताल प्रशासनिक अकादमी (एटीआई) में अधिकारियों के साथ इस मामले में बैठकर आवश्यक निर्देश दिये और भू-कानून को लेकर सुझाव भी मांगे।

कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर छिड़ी सोशल मीडिया पर बहस, देखिये कैसे कैसे मिल रहे है रिएक्शन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now