पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का निधन, जाति का बंधन तोड़कर की थी बेटे की शादी, बहू है सबसे युवा सांसद

पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का निधन, जाति का बंधन तोड़कर की थी बेटे की शादी, बहू है सबसे युवा सांसद

पटना:पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया है। उन्होंने महावीर वात्सल अस्पताल में अंतिम सांस ली। किशोर कुणाल का जन्म 1950 में मुजफ्फरपुर में हुआ था वो 1972 में गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी बने थे। उनकी स्कूली शिक्षा मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज गाँव में हुई । फिर उन्होंने पटना विश्वविद्यालय में इतिहास और संस्कृत का अध्ययन किया।1970 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बाद में अपने करियर के मध्य में उन्होंने मास्टर डिग्री के लिए भी अध्ययन किया। जिसे उन्होंने 1983 में प्राप्त किया। उनके शिक्षकों में इतिहासकार आरएस शर्मा और डीएन झा शामिल थे। किशोर कुणाल 80 के दशक में ​पटना के एसएसपी थे, तब वहां हुए बॉबी हत्याकांड की जांच के कारण वे बहुत चर्चित हुए थे।वर्तमान में वो पटना के चर्चित महावीर मंदिर न्यास के सचिव थे।

बिहार में नये साल से पहले बड़े पैमाने में IPS अधिकारियों का तबादला, पटना SSP समेत कई जिलों के SP बदले गए
किशोर कुणाल ने अपने बेटे सायण कुणाल की शादी जाति का बंधन तोड़कर दलित नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी से कराई थी जो वर्तमान में चिराग पासवान की पार्टी से समस्तीपुर से सांसद है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में शांभवी ने समस्तीपुर सीट पर जीत दर्ज की वो इस बार सबसे युवा सांसद के रूप में लोकसभा पहुंची है।किशोर कुणाल और उनके बेटे सायण कुणाल ने पिछले सप्ताह ही बीजेपी की सदस्यता ली थी।पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल के निधन पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा, “उनके निधन से बिहार और पूरे देश के सनातनी दुखी हैं और हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।”

29 11 2022 marriage 23234913

तेजस्वी यादव फिर से बनेंगे पापा, लालू परिवार में जल्द आने वाला है नया सदस्य

भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी और पटना के महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह को हार्ट अटैक से निधन हो गया। आचार्य कुणाल महावीर मंदिर द्वारा संचालित महावीर वात्सल्य अस्पताल, महावीर कैंसर अस्पताल, महावीर आरोग्य संस्थान के भी सचिव थे।वे श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या विवाद पर हिन्दू पक्ष के प्रमुख पक्षकार थे।मुख्यमंत्री NitishKumar ने पूर्व IPS अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की l

मुख्यमंत्री NitishKumar ने पूर्व IPS अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की l

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now