- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

इंस्टाग्राम से बढ़ाई दोस्ती, फिर बना लिया गंदा VIDEO; अब युवती को कर रहा ब्लैकमेल

girl_private_video

डेस्कः उत्तराखंड में एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामल में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवती की मुलाकात हुई और निजी पलों का प्रेमी ने वीडियो बना ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती पर युवक शादी और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसके परिवार वालों और रिश्तेदारों को अश्लील फोटो-वीडियो भेजनी शुरू कर दी। अब पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाया है कि उसने ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करने लगा था।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधनः 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक, 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कांग्रेस के सभी कार्यक्रम भी 7 दिनों के लिए रद्द

मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी का है। यहां के मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी से लिए वर्क फ्रॉम होम करती है। शधिकरी नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी अनिरुद्ध राणा पुत्र परमवीर राणा से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। इसी वर्ष अगस्त में कंपनी के काम से वह नोएडा गई और वहां अनिरुद्ध से मुलाकात हुई थी।

See also  बिहार में किसकी बन रही सरकार, नतीजों से ठीक पहले देख लें 11 Exit Polls की भविष्यवाणी

नोएडा में उसके साथ रही और इस दौरान अनिरुद्ध ने धोखे से युवती की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो दिखाकर वह ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगा। उसकी बात नहीं मानी तो युवती के रिश्तेदारों और दोस्तों को वीडियो भेजने लगा। इस बात पीड़िता काफी परेशान रहने लगी थी।

युवती ने उसे हल्द्वानी बुलाया और पुलिस के सामने समझौता हुआ। हालांकि समझौते के बाद भी अनिरुद्ध नहीं माना। उसने युवती के नाम से दो इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने लगा। पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गुमला में जलती चिता में बुजुर्ग को जिंदा जला दिया, दिल दहलाने वाली घटना से मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now