गिरिडीह में अपराधियों का बढ़ा मनोबल, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद टोल टैक्स वसूली करने वालों ने किया पत्रकार पर जानलेवा हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 20, 2024

गिरिडीह में अपराधियों का बढ़ा मनोबल, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद टोल टैक्स वसूली करने वालों ने किया पत्रकार पर जानलेवा हमला

गिरिडीहः जिले में कानून व्यवस्था को लेकर उस समय बड़ा सवाल खड़ा हो गया जब अवैध टोल वसूली करने गए गुंडों के खिलाफ खबर करने गए ईटीवी के संवाददाता अमनाथ सिन्हा पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान पत्रकार के सहयोगी और बीच बचाव करने गए दो अन्य पत्रकारों से भी मारपीट की गई।इससे पहले भी अवैध पत्थर खनन को लेकर खबर दिखाने पर स्थानीय पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

चतरा के टंडवा से घूसखोर ASI गिरफ्तार, ACB की टीम ने संगीता मिंज को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया अरेस्ट
पूरा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह का है, जहां गिरिडीह-टुंडी रोड़ पर झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद टोल टैक्स वसूला जा रहा था। पत्रकार अमरनाथ सिन्हा को इस बात की जानकारी मिली तो वो खबर का संकलन करने मौके पर पहुंचे तो टोल टैक्स पर मौजूद गुंडों ने उनपर हमला कर दिया। वहां मौजूद सात से आठ की संख्या में मौजूद गुंडों ने पहले गाली गलौच किया फिर लाठी के वार से उन्हे जमीन पर गिरा दिया और चेहरे पर भी जानलेवा वार किया। एक दौरान एक गुंडा हाथ में पिस्टल लेकर उन्हे जान से मारने की धमकी देता रहा। इस टोल टैक्स का संचालन सुमन राय कर रहा था जिसे कई सफेदपोश का संरक्षण है। अमरनाथ सिन्हा पर हमले के दौरान अपने गुंडों को सुमन राय दिशा निर्देश दे रहा था।

See also  धनबाद के सिजुआ में घर में मृत मिले दंपती और बच्ची, पीले रंग की चीज खोलेगी मौत का राज

यौन शोषण के आरोपी लोहरदगा के पूर्व DDC अरविंद कुमार चौधरी को सिविल कोर्ट से झटका
खुद पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पत्रकार अमरनाथ सिन्हा ने कहा कि उन्हे जानकारी मिली की हाईकोर्ट के आदेश के बावजदू टोल टैक्स वसूला जा रहा है, इसके बाद वो मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को एक वाहन से एक गाड़ी से टोल की वसूली की गई उसका रसीद देखकर ही हम बयान ले रहे थे उसी दौरान वहां खड़े टोल टैक्स कर्मी ने कहा कि इसी के वजह से हमारा टोल रूक गया है, इसे मारों। इसके बाद बहुत बेरहमी से मेरी पिटाई की गई और गला दबाने का भी प्रयास किया गया।

bf4e0c4a 2626 45d1 8192 600604590255

CCL के तत्कालीन GM और उनके बेटे समेत 22 को सजा, फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी देने का मामला
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू घायल अमरनाथ सिन्हा का हालचाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे, उन्होने पत्रकार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए हमले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

See also  चतरा जिला: झामुमो ने जिला समिति का किया पुनर्गठन, निलेश ज्ञासेन बने अध्यक्ष
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now