हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति की बैठक को किया संबोधित, कहा- लड़कर जीत हासिल की है, कभी हार नहीं मानी

मंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति की बैठक को किया संबोधित, कहा- लड़कर जीत हासिल की है, कभी हार नहीं मानी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधासभा चुनाव में अबतक की सबसे बड़ी जीत के बाद अपने कांके रोड़ स्थित आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक के जेएमएम के पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को प्रचंड जीत के लिए बधाई दी और उनका आभार जताया। उन्होने कहा कि हमने हमेशा हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी है। लड़कर जीत हासिल की है, कभी हार नहीं मानी है। उन्होने कहा कि इतनी बड़ी जीत के बाद आम लोगों के लिए और ज्यादा तेजी से काम करना है। सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है। संगठन को मजबूत करना है, पार्टी का विस्तार करना है और सदस्यता अभियान चलाना है।

Jharkhand Vidhansabha Live: राज्यपाल का अभिभाषण, केंद्र से 1.36 लाख करोड़ वापस लेने और सरना धर्म कोड लागू करने की मांग पर जोर
जेएमएम केंद्रीय समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज रांची में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में शामिल हुआ। संघर्ष से उपजी पार्टी है झारखण्ड मुक्ति मोर्चा। यही कारण है कि हमने हमेशा हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है। लड़कर जीत हासिल की है, कभी हार नहीं मानी है।

विगत विधानसभा चुनाव में आप सभी कर्मठ नेताओं और जुझारू कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा करोड़ो राज्यवासियों के आशीर्वाद के फलस्वरूप झारखण्ड में मजबूत अबुआ सरकार का गठन हुआ। आप सभी को इसके लिए हार्दिक बधाई और जोहार।

- Advertisement -
LD-advertisement

आने वाले समय में हमें झामुमो परिवार की जड़ों को राज्य के प्रत्येक कोने में पंहुचा मजबूत करने का काम करना है; वंचित, शोषित समेत समाज के सभी वर्ग को हक़-अधिकार देने का काम करना है।

- Advertisement -
royal-soler-new

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद!
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद!
जय झारखण्ड!

जेएमएम केंद्रीय समिति की बैठक में पार्टी की ओर से सरकार में मंत्री बने तमाम विधायक भी शामिल हुए। इस बैठक में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी शामिल हुई। बैठक में शामिल होने के बाद कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी भावनाएं लिखी।

 

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now