आठ घंटे मोबाइल फोन को छुआ नहीं, लड़की जीत गई 1 लाख रुपये, जबरदस्त थी किस्मत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 10, 2024

mobile-with-lady

डेस्कः आजकल मोबाइल से चिपके रहना इंसानी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। मोबाइल को इंसान के शरीर का ही एक भाग माना जाता है। ऐसे में दक्षिण-पश्चिमी चीन की एक महिला ने हाल ही में मोबाइल न चलाकर 1 करीब 10 हजार युआन का इनाम जीत लिया। लेकिन इस दौरान उसे प्रतियोगिता की पूरी शर्तों का सामना करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 29 नवंबर को चीन के चोंगकिंग शहर के एक शॉपिंग सेंटर में मोबाइल न चलाने से जुड़ी एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में करीब 100 आवेदकों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले सभी लोगों को एक वहां डले बिस्तरों पर आठ घंटे बिताने थे।

हेमंत सोरेन ने सदन के अंदर चंपाई को किया नजरअंदाज, बगल में बैठे बाबूलाल से हुई बातचीत, जानिये विधानसभा के अंदर क्या क्या हुआ

लेकिन इस दौरान उन्हें मोबाइल फोन, आइपैड या लैपटॉप का उपयोग नहीं करना था। इस पूरी प्रतियगिता की मुख्य चुनौती 8 घंटे तक बिना किसी चिंता के और तनाव मुक्त रहते हुए डिजटल चीजों से दूर रहने की थी।

See also  T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, भारत ने USA को 29 रनों से हराया

रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरी प्रतियोगिता में शॉपिंग मालिकों ने नियमों का कढ़ाई से पालन किया। उन सभी से उनके फोन ले लिए गए। वहां से हटाने के बाद वहां पर आपात स्थिति के लिए पुराने फोन रख दिए गए। इस पूरी प्रतियोगिता के दौरान बाथरूम के उपयोग के लिए भी ब्रेक सीमित था।

जयराम महतो की लाल डायरी का क्या है राज ? शपथ के बाद JLKM विधायक ने किस-किस के छूए पांव ?

प्रतियोगिता के दौरान जितने भी लोगों ने हिस्सा लिया उनके अंदर के तनाव और उनकी मानसिक स्तिथि का पता लगाने के लिए आयोजकों ने कलाई की पट्टी का उपयोग किया था। प्रतिभागियों को पहले ही मना कर दिया गया था कि उन्हें नींद नहीं लेनी है और न ही चिंता के लक्षण दिखाने है और मना करने के बाद भी अगर वह ऐसा करते हैं तो उन्हें प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है।

प्रतियोगिता के दौरान ज्यादातर लोगों ने अपना समय पढ़ाई करने या फिर आराम करने में बिताया। यह पूरी प्रतियोगिताय शारीरिक से ज्यादा मानसिक सहन शक्ति के बारे में थी। प्रतियोगिता के अंत में डोंग नाम वाली लड़की जीत गई। लड़की ने पूरी प्रतियोगिता में 88.99 अंक प्राप्त किए। उसने बिस्तर पर सबसे लंबा समय बिताया और गहरी नींद में जाने से परहेज किया।

See also  मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर कपल ने की शर्मनाक हरकत, रोमांस करते वक्त पार की सारी हदें, Viral Video

रबिंद्रनाथ महतो बनेंगे सर्वसम्मति से विधानसभा के अध्यक्ष, सात सेट में जमा किया गया पर्चा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now