अवैध संबंध पर बीवी बोली- अच्छी हरकत नहीं है, पति इरफान ने गला दबाकर मारा

wife_love_affair_husband_killed

बिहार के अररिया जिले के कुर्साकांडा में लव अफेयर में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात सोनामणि गोदाम थाना क्षेत्र के जागीर परासी पंचायत के पलासमनी वार्ड संख्या आठ में हुई। मृतका की पहचान 32 वर्षीय रवीना खातू के रूप में हुई है। उसके पति का नाम पलासमनी निवासी इरफान है। मृतका के परिजन के अनुसार इरफान का किसी दूसरी महिला से संबध था। रवीना ने अपने पति को समझाया कि वह शादीशुदा और बाल-बच्चेदार है, ऐसी हरकत अच्छी नहीं है। बीवी के टोकने पर पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में मृतका रवीना खातून की मां खोदिसा खातून और पिता मोहम्मद मोजीब ने अपने दामाद इरफान और परिवार के अन्य लोगों समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 8 साल पहले पलासमनी गांव निवासी सल्लू के पुत्र इरफान के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। उन्हें दो बेटियां और एक बेटा भी है। इस बीच दामाद मोहम्मद इरफान का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह जानकारी जब उनकी बेटी रवीना को मिली तो उसने इसका विरोध किया।

See also  इंटरनेट पर देश के युवा JOB की जगह P'ORN खोज रहे है, असम के बाद बिहार के युवा सबसे आगे

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, देखिये सफल उम्मीदवारों की लिस्ट

मां ने कहा कि इसके बावजूद इरफान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद दंपती के बीच अक्सर विवाद होने लगा। 23 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे इरफान ने उनकी रवीना को कमरे में बंद कर दिया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी ग्रामीणों ने मायके वालों को दी। सूचना मिलने पर मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां रवीना को मृत अवस्था में पाया गया।

रवीना खातून के बच्चों ने पूछने पर अपने रिश्तेदारों को बताया कि पापा ने मम्मी को गला दबा कर मार दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थानेदार संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि मृतका के पति इरफान को गिरफ्तार कर अररिया जेल भेज दिया गया है।

पटना के होटल से 6 लड़के-लड़कियां पकड़े गए, थाने से 2 किमी दूर चल रहा था सेक्स रैकेट

See also  बार-बार ससुराल आता था दामाद, बिगड़ गई ससुर की नियत, प्रेग्नेंट बेटी को दिया ऐसा धोखा!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now