जापान ने बनाई इंसानों को धोने की मशीन, कांग्रेस ने कहा 10 वर्ष पीछे है जापान, बीजेपी ने तो 2014 में ही ली थी बना !

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2024

human-washing-machine

Human washing machine:   जापान ने इंसानों को नहालाने वाली मशीन बनाई है और इस पर भारत में चर्चा हो रही है ।  कांग्रेस खास तौर से इस मशीन को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रही है । कांग्रेस के कई नेताओं जिनमें पवन खेड़ा शामिल हैं ने कहा है कि जापान बीजेपी से दस साल पीछे हैं । बीजेपी ने तो ऐसी मशीन 2014 में ही बना ली थी । दरअसल कांग्रेस इस मशीन के जरिए बीजेपी के नेताओं पर निशाना साध रही है जो दागी होते हुए बीजेपी गए औऱ वहां उन्हें उंचे पद मिले ।

जापान ने बनाई Human washing machine

बहरहाल नए-नए अविष्कारों के लिए मशहूर जापान ने हाल ही में एक इंसान को नहलाने वाली मशीन बनाई है। यह एआई से संचालित होने वाला पॉड पूरी तरीके से इंसानी शरीर को साफ करने और दिमाग को शांत करने में सक्षम है। थकावट भरे दिन के बाद नहाना हर इंसान को अच्छा लगता है। लेकिन जो लोग हमेंशा जल्दी में रहते हैं उनको नहाने का इतना बेहतर और ज्यादा समय नहीं मिल पाता है। इसी परेशानी को समझते हुए जापानी इंजीनियरों में इंसान को नहलाने वाली नई मशीन इजाद की है।

See also  राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भूपेश बघेल को बनाया ऑर्ब्जवर, हेमंत सोरेन की नाराजगी दूर करने का प्रयास तेज

AI से काम करती है Human washing machine

इंजीनियरों ने इसे भविष्य की मानव वॉशिंग मशीन या मिराई निंगन वॉशिंग मशीन नाम दिया है। इस मशीन की खासियत यह है कि यह आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग से कनेक्ट रहता है। यह एआई की मदद से पहले नहाने वाले व्यक्ति के शरीर का विश्लेषण करती है फिर उसके हिसाब से धोने और सुखाने की प्रक्रिया को शुरू करती है।

लोहरदगा में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, डैम में तैरता मिला कई टुकड़ों में शव

15 मिनट में इंसानों को धो देगी

जापान के ओसाला स्थित शॉवरहेड कंपनी ने इस नई मशीन को बनाया है। अपने अविष्कार के बारे में कंपनी का कहना है कि यह एक तरीके की वॉशिंग मशीन की तरह काम करती है, जो कि एक इंसान को धोने में 15 मिनट का समय लेती है। फाइटर जेट के पॉ़ड या कॉकपिट जैसी दिखने वाली भविष्य की मशीन जल्दी ही जापान में ओसाका कंसाई एक्सपो में प्रदर्शित की जाएगी। इस एक्सपो में इसे 1000 मेहमानों पर आजमाया जाएगा।

See also  बीजेपी विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी की तबीयत बिगड़ी, दिपावली के दिन दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती

कैसे काम करती है Human washing machine

अपने अविष्कारों के बारे में इंजीनियरों ने बताया कि जब आप अपने प्लास्टिक पॉड पर चढ़ते हैं तो यहा आधे तक गर्म पानी से भर जाता है। उसके बाद फिर बेहद ही छोटे हवा वाले जेटों को खोल दिया जाता है।

छत से अचानक सोफे पर गिरा 80 किलो का अजगर, और फिर..VIDEO

इससे पानी में बुलबुले फूटते हैं और जिससे एक छोटा लेकिन शक्तिशाली प्रेशर बनता है। इसके उपयोग करता के शरीर की गंदगी साफ कर दी जाती है। इसमें लगे जैविक इलेक्ट्रोड यह सुनिश्चित करते हैं कि आपको एक उचित तापमान पर नहलाया गया है।

इंजीनियरों के मुताबिक यह मशीन न केवल आपके शरीर को धोती है बल्कि आपके दिमाग को भी शांत करने का काम कर सकती है। इस मशीन में लगे एआई संचालित सेंसर शरीर के बारे में यह जानकारी लगाने में सक्षम है कि कब आपको शांत होने की आवश्यकता है। फिर उसी हिसाब से बॉक्स अपने आगे की प्रक्रिया को पूरा करती है।

See also  रांची सहित सात जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट, 30 जुलाई तक राहत नहीं

नर्स ने जहर पीकर दी जान, लव मैरिज के बाद दूसरी लड़की से प्यार करने लगा था पति

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now