नर्स ने जहर पीकर दी जान, लव मैरिज के बाद दूसरी लड़की से प्यार करने लगा था पति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2024

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

रांची के कांके थाना क्षेत्र के पंडरा बनहोरा निवासी शालिनी टोप्पो ने रविवार की शाम कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। वह चान्हो सीएचसी में नर्स का काम करती थी। शालिनी ने जनवरी 2022 में पंडरा बनहोरा निवासी रवि विकास तिर्की के साथ प्रेम विवाह किया था।

शालिनी के मायके वालों के अनुसार उसके पति का प्रेम प्रसंग किसी अन्य लड़की के साथ चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। कुछ माह पहले इसी विवाद को सुलझाने के लिए कांके स्थित उसके मायके में दोनों पक्षों की बैठक हुई थी। बेटी का घर बस जाए यह सोचकर घरवालों ने शालिनी को ससुराल भेज दिया था, परंतु इस मसले का कोई हल नहीं निकला।

लोहरदगा में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, डैम में तैरता मिला कई टुकड़ों में शव

कीटनाशक पीने के बाद बहन के घर पहुंची

इसके बाद शनिवार की शाम चान्हो सीएचसी से ड्यूटी लौटने के क्रम में शालिनी ने कीटनाशक पी लिया और मांडर मरियमटोली स्थित अपनी बहन के ससुराल गई और उसे अपने बैंक पासबुक, एटीएम और कुछ अन्य कागजात सौंपकर अपने जहर पीने की बात बताई।

See also  पटना में कारोबारी के घर 1.26 करोड़ की लूट, पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

अस्पताल में हुई मौत

बातचीत के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तब शालिनी के बहन-बहनोई उसे मांडर मिशन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। शालिनी कांके थाना क्षेत्र के टंगराटोली बाजारटांड़ निवासी सुनील टोप्पो की पुत्री थी।

छत से अचानक सोफे पर गिरा 80 किलो का अजगर, और फिर..VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now