हवाई जहाज में सेक्स कर रहा था कपल, क्रू सदस्यों ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हो गया वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 7, 2024

sex_in_airplane

डेस्कः  स्विस इंटरनेशनल के एक विमान में कपल के सेक्स करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे क्रू के सदस्यों को एयरलाइन की तरफ से जांच और लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कपल की इजाजत के बिना उनके निजी पलों को कैमरे में कैद किया और बाद में उसे बिना उनकी इजाजत के ऑनलाइन लीक भी कर दिया।

ट्रैवल ब्लॉग वन मील के अनुसार यह पूरी घटना स्विस एयरलाइन की फ्लाइट में हुई। बैंकॉक से ज्यूरिख जा रही फ्लाइट नंबर LX181 अपने 12 घंटों के सफर के लिए उड़ान पर थी। उसी यात्रा के दौरान यह कपल सेक्स करते हुए कैमरे में कैद हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक यह कपल अपनी फर्स्ट क्लास सीटों से उठकर चुपचाप पहले फॉरवर्ड गैली में गए और वहां पर वह अंतरंग पलों में व्यस्त हो गए।

See also  नक्सलियों का उत्पातः गुमला में लेवी नहीं देने पर हिंडाल्कों के प्रोजेक्ट को बनाया निशाना, जमकर की बमबाजी

लातेहार में कोयला कारोबारी और BJP नेता के घर फायरिंग, बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

यह पूरी घटना कॉकपिट के दरवाजे के पास हो रही थी। इसलिए कॉकपिट के दरवाजे के अंदर लगे लाइव कैमरे की मदद से इसे पायलट और अंदर के क्रू सदस्य भी देख सकते थे।

कॉकपिट के दरवाजे पर यह कैमरा इसलिए लगाया जाता है, जिससे कि पायलट के यह पता चलता रहे कि गेट खोलना कब सुरक्षित है कब नहीं। यह एक प्रकार का सुरक्षा कैमरा है। हालांकि इस कैमरे के जरिए किसी भी प्रकार की रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकती। इसके जरिए केवल लाइव फीड ही देखी जा सकती थी।

साहिबगंज में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, आपस में भिड़े दो पक्ष, खूब हुआ बवाल

लेकिन इस घटना के दौरान कॉकपिट में बैठे लोगों ने न केवल इसे देखा बल्कि इसे किसी दूसरी डिवाइस के जरिए रिकॉर्ड भी कर लिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जिसने भी यह रिकॉर्डिंग की है वह पायलट था या फिर क्रू का कोई और सदस्य। रिकॉर्डिंग के बाद इस पूरी फुटेज को सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।

See also  पाकिस्तानी 'डोनाल्ड ट्रंप' सड़क पर बेच रहा खीर, गा रहा पंजाबी गाने; VIDEO

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइन के प्रवक्ता फुहलरोट ने कहा कि लोगों की सहमति के बिना उनकी फिल्म बनाना या फिर इन रिकॉर्डिंग्स को सोशल मीडिया या कहीं और शेयर करना हमारी गाइडलाइंस के खिलाफ है। यह हमारे नियमों का उल्लंघन करता है।

इस वीडियो के लीक होने और फिर वायरल होने के बाद एयरोप्लेन में प्रायवेसी को लेकर बातें तेज हो गई है। हालांकि स्विस एयरलाइंस ने इस घटना की जांच का आश्वासन दिया है।

हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की दूसरी बैठक में मंत्रियों को दिए टास्क, दो महीने के अंदर जिला के भ्रमण करें, रूके हुए काम शुरू कराये

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now