साहिबगंज में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, आपस में भिड़े दो पक्ष, खूब हुआ बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 6, 2024

साहिबगंज में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, आपस में भिड़े दो पक्ष, खूब हुआ बवाल

साहिबगंज: दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में बीच बचाव करने पहुंची पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप लगाते हुए इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। घटनाक्रम में पुलिसकर्मी की ओर से हवाई फायरिंग की गई है।

हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की दूसरी बैठक में मंत्रियों को दिए टास्क, दो महीने के अंदर जिला के भ्रमण करें, रूके हुए काम शुरू कराये
मामला साहेबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरा मठिया गांव का है। बताया जाता है कि गांव में पिछले कुछ समय से दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मामला चल रहा था। इसी क्रम में मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में दो-तीन दिन पहले लिखित शिकायत की गई थी। जिसकी जांच को लेकर पुलिस वहां पहुंची थी। इस दौरान एक पक्ष के पप्पू यादव नामक एक युवक के पास अवैध हथियार होने की अंदेशा में पुलिस उसे खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास कर रही थी। हालांकि कुछ दूर खदेड़ने के बाद पुलिस उक्त युवक को दबोचने में सफल रहा, लेकिन पुलिस उसके पास से किसी भी प्रकार का अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ। खदेड़ने के दौरान पप्पू यादव को चोट भी लगी और उनके मुंह से खून निकलने लगा।जिसे देखकर वहां मौजूद एक पक्ष के लोग काफी नाराज हो गया और आक्रोश दिखाते हुए जांच करने पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार को लोगों ने करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। वहीं विरोध में डेरा गांव के समीप साहेबगंज-करमटोला NH- 80 को कुछ घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान किस्टो ओमेगा पूर्ती नमक जो सिपाही पप्पू यादव को खदेड़ कर दबोचा था,आक्रोशित भीड़ उससे ही उलझ गई और उसके साथ मारपीट करने लगा, इस दौरान उक्त सिपाही द्वारा राइफल से हवाई फायरिंग किया गया, हालांकि उक्त सिपाही ने कहा कि भीड़ में से किसी ने जब उसके साथ मारपीट किया तो आत्मरक्षा में गोली चलाई।

See also  चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी के बीच मिट गई दूरियां! दो पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जानिये क्या हुई बात

RJD में अब लालू की नहीं चलती, अपने चहेते को मंत्री भी नहीं बनवा सके, तेजस्वी-राजश्री के आगे बेदम हुए लालू-राबड़ी

बाद में सूचना पर सीडीपीओ किशोर तिर्की और डीएसपी मुख्यालय विजय कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचे और भीड़ को समझा बूझकर सड़क जाम को समाप्त कराया। मामले को लेकर एक पक्ष का आरोप था कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। उन्हें उनके पूर्वजों ने महज दो कट्ठा जमीन दान स्वरूप दिया था। लेकिन उन लोगों ने इससे कहीं अधिक जमीन कब्जा कर रखा है और कहने के बावजूद खाली नहीं कर रहा है।वहीं दूसरे पक्ष कहना है कि उसने यह जमीन संबंधित परिवार के लोगों से एक कट्ठा दस धुर और दस कट्ठा दस धुर कुल बारह कट्ठा खरीदा है जिसका रजिस्ट्री भी करवाया गया है। इधर SDPO किशोर तिर्की ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  सांसद विजय हांसदा की दिवंगत पत्नी कैथरीन हेम्ब्रम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now