पांच लोग घर में घुसे और टांगी से युवक को काट डाला, झारखंड में हत्या के बाद सनसनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 5, 2024

hatya

गुमला सदर थाना क्षेत्र के जिलिंगा गांव में युवक विनय उरांव के घर में घुसकर टांगी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस घटना को हथियार बंद चार-पांच लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। घटना मंगलवार रात लगभग एक बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

घटना को लेकर मृतक के चाचा संजय उरांव ने बताया कि उसका भतीजा विनय उरांव अपने ससुराल रांची, इटकी के रानी खंटगा गांव में अपनी पत्नी व 10 वर्षीय पुत्र के साथ रहता था। 10 दिन पूर्व ही परिवार के साथ अपने पैतृक गांव आया था। विनय मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की रात परिवार के लोग खाना पीना कर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे।

हेमंत सोरेन सरकार का आज होगा कैबिनेट विस्तार, झारखंड में कौन-कौन बन सकता है मंत्री

See also  वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय ए लाठकर विरमित, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर संभालेंगे ये जिम्मेदारी

इसी दौरान रात करीब एक बजे चार-पांच हथियार बंद अपराधियों ने बाउंड्री फांद कर घर के अंदर घुस आये, और परिवार के लोगों के साथ गली-गलौज करने लगे।अपराधी विनय के कमरे का दरवाजा को तोड़ कर उसे कमरे से बाहर निकाल कर टांगी से मार कर हत्या करने के बाद फरार हो गये।

सुबह होने पर मृतक की पत्नी कलावती उरांव अपने चचेरा ससुर संजय उरांव को बताया की पूर्व में रांची मे मजदूरी को काम करने के दौरान लोहरदगा जिले के कैरो थाना निवासी सबुज अंसारी, रांची जिले के इटकी थाना निवासी लाला मिंया व अन्य दो-तीन लोगो ने 15-20 दिन पहले उसके मायके में भी विनय पर जानलेवा हमल किया था।

वजन घटाने अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग, कर दिया शीघ्रपतन का इलाज; अब मिलेगा 3500 करोड़ का मुआवजा

मृतक के परिजनों ने हत्या के मामले में लोहरदगा जिले के कैरो थाना निवासी सबुज अंसारी, रांची जिले के इटकी थाना निवासी लाला मिंया व अन्य दो-तीन पर शक जाहिर करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन करने मे जुट गई है।

See also  झारखंड को जल्द मिलेगी 9665 करोड़ की सौगात, PM नरेंद्र मोदी इन योजनाओं की करेंगे शुरुआत

एसपी शंभु कुमार सिंह ने बताया कि विनय उरांव की हत्या के पीछे लोगो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के चाचा द्वारा दिए गये आवेदन के हर एक बिंदु पर पुलिस काम कर रही है। एसपी ने बताया कि कुछ दिनों के अंदर ही पूरा मामला साफ हो जाएगा।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…झारखंड में इंटरलॉकिंग के चलते छह और सात को 5 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें रूट बदला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now