‘5 मिनट में आ रही हूं’ के जवाब में कैब ड्राइवर ने महिला को भेजे अश्लील मैसेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 26, 2025

cab-driver-delhi

डेस्कः दिल्ली की एक महिला ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर कर उबर चालक की ओर से भेजे गए गलत मैसेज के बारे में लिखा है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने चालक के गलत व्यवहार की कंपनी में शिकायत भी दी थी, जिसके लिए कंपनी नने महिला से माफी मांगते हुए उन्हें सहानुभूतिपूर्ण मैसेज भेजे गए।

दिल्ली निवासी महिला ने चालक के मैसेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए अपनी परेशानी साझा की है ताकि लोग भी चालक की उस घटिया व्यवहार के बारे में जान सकें जो उसने महिला के साथ किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को पढ़कर चालक पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ अन्य लोगों ने अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया है।

‘मैं तो जैसे जिंदा लाश बन गई हूं’, शादी के झांसे में आकर कई बार रेप का शिकार बनी महिला सिपाही

पीड़िता ने बाताया कि उबर ऐप पर राइड बुक करने के बाद चालक की तरफ से उसके पास गलत मैसेज आने लगे। महिला का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी ने उस चालक पर प्रतिबंध लगा दिया है।

See also  नहीं मानी पत्नी, बनाती रही अवैध संबंध; परेशान पति ने आशिक से ही करा दी शादी

महिला ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में दो तस्वीर अपलोड की है। पहली तस्वीर के मुताबिक उन्होंने उबर ऐप पर जितेंद्र कुमार नाम के ड्राइवर को 5 मिनट में आने का मैसेज लिखा। इसके जवाब में ड्राइवर ने लिखा, ‘जल्दी आओ बाबू यार, ‘मन हो रहा है।’ दूसरी स्क्रीनशॉट में महिला ने उस ड्राइवर के खिलाफ की गई शिकायत और कंपनी से मिले मैसेज को दिखाया है।

Padma Award 2025: बिहार के शारदा सिन्हा और सुशील मोदी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now