हेमंत सोरेन सरकार का आज होगा कैबिनेट विस्तार, झारखंड में कौन-कौन बन सकता है मंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 5, 2024

5 दिसबंर को हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार, जानिए कौन-कौन बन सकते है मंत्री?

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट का विस्तार गुरुवार को होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन के अशोक उद्यान में दोपहर 12.30 बजे सबसे पहले स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाएंगे। इसके बाद झामुमो, कांग्रेस और राजद कोटे के 10 से 11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। झामुमो कोटे से पांच या छह विधायक, कांग्रेस से चार और राजद से एक विधायक मंत्री बनेंगे।

झामुमो ने अगर एक सीट रिजर्व रखी तो पांच विधायक ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार, एक-दो मंत्री के नाम पर बुधवार की रात तक मंथन चलता रहा। गुरुवार की सुबह मंत्रियों के नाम राजभवन को भेजा गया है।

JSSC CGL का रिजल्ट निकल गया, देखिए यहां पर किस-किस का हुआ सलेक्शन, कुल 2231 अभ्यर्थियों को हुआ सलेक्शन

झामुमो-कांग्रेस से कौन बन सकता है मंत्री

झामुमो कोटे से अगर छह विधायक मंत्री बनते हैं तो उनमें रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन, सविता महतो, अनंत प्रताप देव और सुदिव्य कुमार सोनू के नाम सबसे आगे हैं। कांग्रेस में चार मंत्रियों के नाम तय करने के बाद गुरुवार देर शाम पेच फंस गया। देर रात तक नामों पर फिर से मंथन होता रहा। उसके बाद प्रमंडल और जातीय आधार पर मंत्रियों के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।

See also  सिर्फ भागना नहीं चाहता था, मारे गए अमन साहू का था एक और खतरनाक प्लान; ATS ने किया खुलासा

अल्पसंख्यक कोटे से डॉ इरफान अंसारी और अनुसूचित जनजाति कोटे से शिल्पा नेहा तिर्की के नाम पर सहमति बनती दिख रही है। वहीं, ओबीसी कोटे से दीपिका पांडेय सिंह और अनुसूचित जाति कोटे से राधाकृष्ण किशोर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। कांग्रेस से चारों मंत्रियों के नाम पर सहमति बनने के बाद अब पार्टी विधायक दल के नेता पर मंथन जारी है। इस दौड़ में डॉ रामेश्वर उरांव, कुमार जयमंगल और नमन विक्सल कोंगाड़ी दौड़ में आगे चल रहे हैं।

BPSC के शिक्षक और शिक्षिका एक दूसरे के प्यार में हो गए फरार, बाइक पर एक दूसरे से साथ होता था आना जाना

संजय प्रसाद यादव होंगे राजद कोटे से मंत्री

राजद की ओर से मंत्री का नाम तय कर दिया गया है। गोड्डा से विधायक संजय प्रसाद यादव राजद कोटे से मंत्री होंगे। उन्होंने भाजपा विधायक अमित मंडल को चुनाव में पराजित किया है। संजय प्रसाद यादव लालू प्रसाद के करीबी माने जाते हैं। बता दें कि देवघर के विधायक सुरेश पासवान को भी मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि वे पहले ही राजद विधायक दल के नेता चुने जा चुके हैं।

See also  Anant Singh आएंगे जेल से बाहर, JDU विधायक को दुलालचंद यादव हत्याकांड में चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर देर शाम दिल्ली से रांची पहुंचे। उन्होंने कहा कि देर रात तक शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम राजभवन भेज दिये जाएंगे। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नाम भेज दिये जाएंगे। कांग्रेस कोटे से बनाये जाने वाले नामों में क्षेत्र, जाति और अनुभव का ख्याल रखा गया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधायक दल के उपनेता के नाम भी तय किये जायेंगे।

बिहार वाला फॉर्मूला झारखंड में कांग्रेस पार्टी कर रही है लागू, मंत्री पद और विधायक दल के नेता को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now