बिहार वाला फॉर्मूला झारखंड में कांग्रेस पार्टी कर रही है लागू, मंत्री पद और विधायक दल के नेता को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

बिहार वाला फॉर्मूला झारखंड में कांग्रेस पार्टी कर रही है लागू, मंत्री पद और विधायक दल के नेता को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

रांची: 5 दिसंबर को हेमंत सोरेन की कैबिनेट का विस्तार होना है। इसमें कांग्रेस पार्टी की ओर से चार विधायक मंत्री बनेंगे। कांग्रेस की ओर से कौन मंत्री बनेगा और कांग्रेस विधायक दल का नेता कौन होगा उसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मीडिया में बना दिया है।

ED केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर लौटे केशव महतो कमलेश ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 16 विधायकों की लिस्ट सौंप दी गई है। इस लिस्ट में हर विधायक की खासियत लिखी गई है कि उनको मंत्री बनाने से क्या क्या समीकरण सधेंगे। उनके क्षेत्रीय और जातीय समीकरण की भी चर्चा की गई है। इन 16 विधायकों में से चार को मंत्री बनाया जाएगा, इसके साथ ही कांग्रेस विधायक दल का नेता भी चुना जाएगा जो अलग से होगा।

See also  Delhi में झारखंड कांग्रेस की बड़ी बैठक, विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन पर में सकते है बड़े बदलाव

जेल नहीं जाना है तो मेरे साथ सेक्स करो, दरोगा ने महिला को घर बुलाकर की अश्लील हरकत, वीडियो हुआ वायरल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जो बयान दिये उससे ये बात साफ हो गई है कि कांग्रेस ने जिस तरह का प्रयोग बिहार में 17 महीने की सरकार के दौरान किया था उसी तरह का प्रयोग झारखंड में करने जा रही है। बिहार में 2020 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस विधायक दल का नेता भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा को बनाया गया था लेकिन उन्हे मंत्री नहीं बनाया गया था। अब झारखंड में भी यही फॉर्मूला अपनाया जाएगा, जो विधायक दल के नेता होंगे उन्हे मंत्री नहीं बनाया जाएगा। जो चार मंत्री बनेंगे उसमें जातीय समीकरण को ध्यान रखा जाएगा।

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, “कल झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, फिर 9 तारीख को विधानसभा का सत्र बुलाया गया है… नामों की घोषणा राजभवन करेगा, यह परमाधिकार राजभवन का है… कल 12 बजे आप सबको देखेंगे… हम नाम मुख्यमंत्री को भेजेंगे, वे उसे राजभवन को भेजेंगे और कल 12 बजे तक मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।”

See also  MP Chief Minister Mohan Yadav का झारखंड दौरा, 29 अप्रैल को चतरा में जनसभा

 

झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजेश ठाकुर ने झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा, "यह शुरु से परंपरा रही है कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व नाम को तय करके मुख्यमंत्री के पास भेजती है और उसके बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल को(नाम) भेजते हैं, फिर शपथ ग्रहण समारोह होता है। शपथ ग्रहण की तिथि तय है...

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now