ED केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 4, 2024

ED केस में पेशी से राहत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे हाईकोर्ट

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने ईडी केस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने ईडी समन के अवहेलना मामले में निचली अदालत के फैसले को बदल दिया है।
जेल नहीं जाना है तो मेरे साथ सेक्स करो, दरोगा ने महिला को घर बुलाकर की अश्लील हरकत, वीडियो हुआ वायरल
ईडी के अवहेलना मामले में निचली अदालत ने हेमंत सोरेन को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की याचिका को खारिज करते हुए उन्हे 4 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। एमपी एमएलए कोर्ट के फैसले के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई है। CM हेमंत सोरेन की ओर से अधिवक्ता पियूष चित्रेश, दीपांकर रॉय और श्रेय मिश्रा ने बहस की. अदालत के इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।

See also  Minister Alamgir Alam को 14 दिनों के ED रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया, स्पेशल कोर्ट ने भेजा जेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now