- Advertisement -

झारखंड में पकड़ी गईं बांग्लादेशी लड़कियों से कराया जाता था देह व्यापार, दलालों लेते मोटी रकम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 14, 2024

sexual-assault

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दो बांग्लादेशी नागरिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। केंद्रीय एजेंसी ने यह कार्रवाई झारखंड के रांची, पाकुड़ और पश्चिम बंगाल के कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी के बाद की है। बांग्लादेश की लड़कियों से यहां देह व्यापार कराया जाता था। उन्हें भारत भेजने के बदले दलालों को मोटी रकम मिलती थी।

देह व्यापार के लिए लड़कियों को भारत भेजा गया

जून में रांची के होटल बॉली रिसार्ट से बांग्लादेशी लड़कियों की गिरफ्तारी हुई थी। इस दौरान कोलकाता की झूमा उर्फ मनीषा का नाम सामने आया था। जांच में पता चला है कि बांग्लादेशी नागरिकों का यही सिंडिकेट रांची में देह व्यापार के लिए लड़कियों को लेकर आया था।

झारखंड में शांतिपूर्ण रहा पहले चरण का चुनाव,43 सीटों पर 64.86 प्रतिशत हुआ मतदान, वोटिंग में रांची फिसड्डी

See also  ED ने IAS मनीष रंजन को भेजा समन, 24 मई को पेश होने का है निर्देश; 25 मई को है छठे चरण का चुनाव

लड़कियों को होटल में रुकवाकर देह व्यापार में लगाया जाता था। गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम चारों को कोलकाता से लेकर रांची रवाना हो गई। चारों आरोपियों से पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड पर लेने का आवेदन पुलिस कोर्ट में देगी।

बांग्लादेश के दलालों से संपर्क का खुलासा

ईडी ने जांच में पाया है कि दोनों बांग्लादेशी रॉनी मंडल और समीर चौधरी बांग्लादेशी दलालों से संपर्क करते थे। देह व्यापार के लिए बांग्लादेशी दलाल वहां की लड़कियों को अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ कराते थे।

साक्षी संग धोनी पहुंचे झारखंड चुनाव में वोट देने, कतार में माही को देख फैंस करने लगे धोनी-धोनी…

बंगाल पहुंचने के बाद पिंटू हलधर की मदद से फर्जी दस्तावेज बनाए जाते थे। जांच में पता चला है कि पिंकी बासु मुखर्जी द्वारा झारखंड-बिहार के दलालों से संपर्क कर उन्हें देह व्यापार के लिए भेजा जाता था। इसके बदले मोटी रकम की उगाही भी की जाती थी।

See also  CBI ने NEET Paper Leak मामले में RIMS की डॉक्टर को किया गिरफ्तार, पटना AIIMS से 4 डॉक्टर पेपर सॉल्व करने के आरोप में अरेस्ट

कई ग्राहकों के बारे में भी मिले हैं सबूत

रांची के होटलों में छापेमारी के क्रम में भी देह व्यापार का खुलासा हुआ है। साथ ही कई ग्राहकों के विषय में भी ईडी को जानकारी मिली है। ईडी ने जांच के क्रम में कंप्यूटर सेट, मोबाइल समेत दर्जनों डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं। ईडी इस मामले को लेकर सख्त है।

पीएम मोदी ने सारठ में रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा का दिया भरोसा, जातियों के नाम लेकर कांग्रेस पर किया हमला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now