धर्मशाला नहीं है भारत; शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में घुसपैठियों को बताया गंभीर खतरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2024

shivraj singh chauhan in lohardaga

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘राज्य प्रायोजित घुसपैठ’ को झारखंड के लिए एक गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि भारत कोई ‘धर्मशाला’ नहीं है, जहां कोई भी आकर बस सकता है। चौहान ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं है जहां कोई भी आए और बस जाए।

विदेशी घुसपैठिये झारखंड के लिए गंभीर खतरा हैं। यह देश हमारा है – हमारी जमीन, हमारा पानी, हमारे जंगल, हमारी नदियां, हमारे पहाड़ और हमारे खेत हैं। हम किसी और को इन्हें हमसे छीनने नहीं देंगे।’ चौहान राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी भी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिये राज्य में आ रहे हैं और आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर घुसपैठ को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

सिमडेगा में राहुल गांधी गरजे,अग्निवीर योजना खत्म करने और आरक्षण का दायरा बढ़ाने का किया वादा

See also  बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति पदाधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बीजेपी नेता ने कहा, ‘झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन इन घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानता है। वोट के लालच में वे उन्हें संरक्षण दे रहे हैं, उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा रहे हैं, उन्हें आधार कार्ड और राशन कार्ड जारी करवा रहे हैं।

स्थिति यह है कि संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है।’ चौहान ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही नागरिकता रजिस्टर बनाया जाएगा और विदेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।

उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में भाजपा के महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए झामुमो नीत सरकार पर राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना को उचित तरीके से लागू नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर योजना को ठीक से लागू किया जाता तो महिलाओं को अब तक पक्के घर मिल गए होते। चौहान ने कहा, ‘भाजपा उन महिलाओं के लिए पक्के घर बनाएगी जो अब भी कच्चे घरों में रह रही हैं।’

See also  घर के अंदर 5 दिनों तक पड़ा रहा बहन का शव, भाई ने बाथरूम में ही कर दिया अंतिम संस्कार

झारखंड में गरीब परिवार को हर साल देंगे 1.21 लाख रुपए, AJSU का वादा

उन्होंने पाइप से पानी पहुंचाने की योजना ‘हर घर नल से जल’ योजना में 5,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘सरकार ने महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देना तभी शुरू किया जब चुनाव नजदीक आ रहे थे।’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। राज्य में चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरण में होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

प्रमोद महाजन की हत्या का असली सच छुपाया गया; महाराष्ट्र चुनाव के बीच उनकी बेटी पूनम का बड़ा दावा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now