दिल का दौरा पड़ाने से बस ड्राइवर की मौत, कंडक्टर ने यूं बचाई यात्रियों की जान; VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 8, 2024

bus-driver-heart-attack

डेस्कः बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसा होने से बच गा है। बस चलाते वक्त एक चालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) के 40 वर्षीय चालक किरण कुमार नीलमंगला से दशनपुरा की ओर बस चला रहे थे, जब उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह सीट से गिर पड़े।

इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें चालक की अचानक मौत का दृश्य देखा जा सकता है। लेकिन उसी वक्त कंडक्टर ने फरिश्ते की तरह सामने आकर अनियंत्रित बस को संभाल लिया और सभी यात्रियों की जान बचा ली।

मां का दूध पिया है तो सामने आ जाओ; JMM और भाजपा के बीच X पर छिड़ी जंग

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार सीसीटीवी में साफ देखा गया कि बस चला रहे किरण कुमार स्टेयरिंग पकड़ कर आगे झुके और फिर अचानक सीट से लुढ़कते हुए बाईं ओर गिर गए। उसी वक्त बस का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर पास की एक दूसरी बीएमटीसी बस से टकरा गई।

See also  मुर्गा बनाया, छेड़खानी और फिर की मारपीट, उत्तराखंड के बागेश्वर में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी

चालक की गिरने के बाद हालात को भांपते हुए कंडक्टर तुरंत सामने आया और बस के स्टेयरिंग को काबू में लेकर किसी तरह बस को एक ओर रोकने में कामयाब रहा। घटना के बाद कंडक्टर ने जल्द से जल्द चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद किरण कुमार को मृत घोषित कर दिया।

रेप में नाकाम दरिंदे ने 15 साल की लड़की को चाकू से गोदा, पेट, पीठ सहित 11 जगह वार

ड्राइवर की मौत के बाद बस को संभालने के लिए लोग कंडक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कंडक्टर की बहादुरी की सराहना करते हुए लिखा, “ऐसे बहादुर कंडक्टर को सलाम, जिन्होंने समय रहते कई जानें बचाईं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने चिंता व्यक्त की कि कोविड के बाद दिल के दौरे के मामले बढ़ रहे हैं, “ये बहुत दुखद है, कोविड के बाद ऐसे मामले आम हो गए हैं।”

See also  धनबाद में अवैध खनन से जमुनिया नदी पर संकट, भविष्य की पीढ़ियों पर मंडरा रहा खतरा : शारदा सिंह

किसी अन्य ने कहा, “दिल के दौरे से अचानक मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है! शुक्र है कंडक्टर ने समय रहते बस रोक दी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।”

बता दें कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 2022 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बस चालक की बस चलाते वक्त दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उस हादसे में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े अन्य वाहनों से टकरा गई थी, जिससे कई लोग घायल हुए थे।

हेमंत सोरेन के खिलाफ उन्हीं के प्रस्तावक को टिकट देना चाहती थी BJP, मंडल मुर्मू ने किया इन्कार

See also  मंदिर के लिए चंदा मांगने गए हनुमान भक्तों पर धारदार हथियार से हमला, मस्जिद से हमले के ऐलान का आरोप; तनाव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now