- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

अर्जुन मुंडा के कारकेड की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाएं सुरक्षा पर सवाल, पूछा- क्या बड़ी दुर्घटना के बाद जागेंगे अधिकारी ?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 7, 2026

अर्जुन मुंडा के कारकेड की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाएं सुरक्षा पर सवाल, पूछा- क्या बड़ी दुर्घटना के बाद जागेंगे अधिकारी ?

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की सुरक्षा में लगी गाड़ी शुक्रवार शाम को दुर्घटना का शिकार हो गई। खूंटी से जमशेदपुर जाते समय चौका के समीप अर्जुन मुंडा के कारकेड की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए। अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में उन्हें और उनकी सुरक्षा में तैनात जवान को कोई क्षति नहीं हुई है।

 

घटना के बाद अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों को उपलब्ध कराए जा रहे जर्जर वाहनों की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा - खराब वाहनों के कारण सुरक्षाकर्मियों की जान जोखिम में है और बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए जा रहे वाहनों की स्थिति खराब
अर्जुन मुंडा ने बताया कि वह खूंटी से जमशेदपुर जा रहे थे। इसी दौरान उनके सुरक्षा काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के हताहत नहीं होने पर उन्होंने ईश्वर के प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपलब्ध कराए जा रहे वाहनों की स्थिति बेहद खराब है।यह केवल उनकी सुरक्षा का मामला नहीं, बल्कि दिन-रात ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मियों के जीवन से जुड़ा गंभीर विषय है।

छह बार पत्र लिखकर अधिकारियों को कराया अवगत
अर्जुन मुंडा ने कहा - उनके कार्यालय की ओर से वाहनों की जर्जर स्थिति, बार-बार होने वाली तकनीकी खराबियों और सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को छह बार पत्र लिखे गए। इनमें 28 जुलाई 2024 को पत्रांक 10453, 22 अगस्त 2024 को 10476, 19 अप्रैल 2025 को 10740, 11 सितंबर 2025 को 10905, 9 मार्च 2026 को 11133 तथा 29 जून 2026 को 11298 शामिल हैं। साथ ही गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भी 14 मार्च 2026 को पत्रांक 08/सुरक्षा(II)-01/2025, ज्ञापांक 1645 के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया था। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।


मरम्मत के बाद फिर आने लगती है तकनीकी खराबी
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जर्जर वाहनों की केवल सामान्य मरम्मत कर उन्हें दोबारा सुरक्षा काफिले में लगा दिया जाता है। कुछ ही समय बाद उनमें फिर तकनीकी खराबियां आने लगती हैं।उन्होंने कहा - सुरक्षा काफिले में अत्यंत पुराने और जर्जर वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अर्जुन मुंडा के अनुसार, वाहनों में सायरन और झंडे जैसी पहचान की व्यवस्था भी नहीं है। इससे दूसरे वाहन चालकों को सुरक्षा काफिले का पता नहीं चल पाता और कई बार अन्य वाहन कारकेड के बीच में प्रवेश कर जाते हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा - शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो, जब इन वाहनों में कोई तकनीकी समस्या सामने नहीं आती हो।

बोले- क्या बड़ी दुर्घटना के बाद खुलेगी अधिकारियों की नींद?
अर्जुन मुंडा ने सवाल उठाया कि क्या किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुलेगी? उन्होंने राज्य सरकार से मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था महज औपचारिकता नहीं, बल्कि लोगों के जीवन की रक्षा से जुड़ी गंभीर जिम्मेदारी है। सरकार को सुरक्षा काफिले के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित और तकनीकी रूप से दुरुस्त वाहन उपलब्ध कराने चाहिए, ताकि सुरक्षाकर्मियों की जान जोखिम में न पड़े।

See also  थाना प्रभारी का संदिग्ध स्थित में मिला शव, शुक्रवार को तबादले का जारी हुआ था ऑर्डर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now