हेमंत सोरेन ने 25 लाख में एक सीट बेची; बाबूलाल मरांडी के पोस्ट पर मचा बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 7, 2024

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी, कहा- रिम्स की जमीन पर अवैध कब्जा प्रशासन ने कैसे होने दिया

झारखंड विधानसभा चुनाव सरगर्मी तेज होने के साथ-साथ राजनीतिक दलों के बीच तीखे हमले शुरू हो गए है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है राजनीतिक दिग्गजों के बीच वार-पलटवार का दौरा शुरू गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सीएम हेमंत सोरेन के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग सुर्खियां बनीं।

बाबूलाल ने एक्स पर पोस्ट कर हेमंत सरकार पर 25 लाख में जेएसएससी-सीजीएल की एक सीट बेचने का आरोप लगाया। वहीं, हेमंत ने उनके आरापों पर पहली बार एक्स पर कड़ा प्रतिवाद किया। हेमंत ने कहा- जांच करा लें। युवाओं के मुद्दे पर एक भी गलती निकली तो 50 साल कैद में डाल दें।

10 नवंबर को पीएम मोदी रांची में करेंगे रोड़ शो, चंदनकियारी और गुमला में रैली, राहुल गांधी 8 को लोहरदगा और सिमडेगा में करेंगे सभा

See also  झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखिये पूरी लिस्ट

हेमंत सोरेन ने 25 लाख में एक सीट बेची: बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन ने 25 लाख में जेएसएससी-सीजीएल की एक सीट बेची है। लिखा है कि काम के दाम मांगते, ऐसी तो अभिलाषा है। झूठ और अन्याय की, हेमंत इकलौती परिभाषा हैं। भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद हेमंत सरकार ने युवाओं के सुनहरे भविष्य को बर्बाद करने का निर्णय लिया है।

इसी का नतीजा है कि जेएसएससी सीजीएल में नौकरी देने के नाम पर सीट बेची जा रही है। बाबूलाल ने आगे लिखा है कि छात्रों के भविष्य और सपनों की कीमत लगाकर हेमंत सोरेन और उनके सहयोगी अपना पेट भरने में मस्त हैं। एक-एक सीट के लिए 25-25 लाख रुपये तक की बोली लग रही है। इसके कारण छात्रों का हाल दिन-ब-दिन बदतर होता जा रहा है। हाल यह है कि हेमंत सरकार में ऐसी रीति बन गई है कि पढ़ने वाले पढ़ते रहें, पैसे वाले बढ़ते रहें।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में SBI और वित्त विभाग के बीच हुआ MOU, राज्यकर्मियों को मिलेगा एक करोड़ तक का बीमा

राहुल गांधी की नागरिकता के मुद्दे पर CBI ने शुरू की जांच, दिल्ली हाई कोर्ट को दी जानकारी

गलती मिली तो 50 वर्ष कैद में डाल दें: हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबूलाल को टैग कर पलटवार करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। कहा है कि आपके पास ईडी-सीबीआई है और दुनिया की सभी एजेंसियां हैं। आप किसी से जांच करा लें। अगर युवाओं के मुद्दों पर एक गलती निकल जाए तो पांच महीने नहीं 50 साल के लिए जेल में डाल दें। उफ्फ तक नहीं करूंगा।

आपके रघुवर दास द्वारा विरासत में उन्हें जो परेशानियां, अबूझ नीतियां दी गईं, उन सबको दूर करते हुए उनकी सरकार लगातार परीक्षा ले रही है। लेकिन आपके और आपके दल द्वारा पोषित कोचिंग माफिया और पीआईएल गैंग द्वारा झूठे केस कर परीक्षाएं बाधित की जा रही हैं। उसे कौन नहीं जानता।

हेमंत ने कहा कि जब उन्होंने लीक रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया तो आपने उसे काला कानून बताकर राजभवन से लेकर विधानसभा में हंगामा किया। आखिर किसके हित साध रहे थे आप? आप लगातार नियुक्तियों को लटका रहे हैं। आखिर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की सिद्धि के लिए कितना गिरेंगे आप? हम लंबित हर एक नौकरी भाजपा की तमाम अड़चनों-साजिशों के बावजूद राज्य के युवाओं को देंगे।

पूर्व खनन अधिकारी के ठिकानों पर छापा, CBI को मिले 65 लाख कैश व गहने

See also  Defence Expo में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- "उद्योग लगाने की मदर फैक्ट्री HEC की हालत देखकर तकलीफ होती है"
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now