IPS अधिकारी अम्बर लकड़ा बने देवघर के नये SP, चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाये गए थे अजीत पीटर डुंगडुंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2024

IPS अधिकारी अम्बर लकड़ा बने देवघर के नये SP, चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाये गए थे अजीत पीटर डुंगडुंग

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर के एसपी को बदल दिया गया है। आईपीएस अधिकारी अम्बर लकड़ा को देवघर का नया एसपी बनाया गया है।

झारखंड बीजेपी नेताओं के फ़ोन हो रहे हैं टेप, नेताओं की हत्या की साज़िश का भी आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को चुनाव कार्य से बाहर कर दिया गया था, जिसको लेकर इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने आपत्ति जाहिर करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र सौंपा था। अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने के बाद चुनाव आयोग ने तीन अधिकारियों का पैनल मांगा था जिसके बाद अम्बर लकड़ा को देवघर के नये पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

See also  गला रेता, फिर एलपीजी पाइप मुंह में डालकर आग लगा दी, पटना में ट्रेनी दारोगा की बहन की बेरहमी से हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now