भाई के नामांकन से पहले दाहू यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 1 हज़ार करोड़ की मनी लॉड्रिंग का है आरोपी है फ़रार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2024

Dahu yadav

साहिबगंजः  अवैध खनन के फरार आरोपित दाहू यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा मारा गया है। पुलिस और ईडी की गिरफ्त से बाहर दाहू यादव पर एक हज़ार करोड़ रुपए की मनी लॉड्रिंग का आरोप है । दाहू यादव का भाई सुनील यादव राजमहल सीट से नामांकन करने जा रहा था इसी दौरान छापेमारी हुई ।

भाई सुनील यादव को ईडी ने 26 अगस्त को गिरफ्तार किया था, तब से वो जेल में है। दाहू के पिता पशुपति यादव को भी अप्रैल महीने में गिरफ्तार किया गया था। वो फिलहाल जमानत पर जेल के बाहर हैं। साहिबगंज के शोभनपुर भट्ठा गांव का रहने वाला दाहू यादव तकरीबन एक हजार करोड़ के अवैध माइनिंग घोटाले का सबसे बड़ा सरगना है। इस घोटाले में ईडी ने दाहू यादव और अन्य के खिलाफ पहली बार 8 जुलाई 2022 को छापेमारी की थी।

जमशेदपुर के सब्जी बेचने वाले ने सलमान खान से मांगी 5 लाख की रंगदारी, मुंबई पुलिस ने धरा

See also  झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात भी होगा, 23 तक खराब रहेगा मौसम; अलर्ट जारी

आज मेगा नॉमिनेशनः हेमंत, कल्पना, चंपाई, बाउरी, मीरा मुंडा, सरयू राय, जयराम महतो करेंगे नामांकन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now