साहिबगंजः अवैध खनन के फरार आरोपित दाहू यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा मारा गया है। पुलिस और ईडी की गिरफ्त से बाहर दाहू यादव पर एक हज़ार करोड़ रुपए की मनी लॉड्रिंग का आरोप है । दाहू यादव का भाई सुनील यादव राजमहल सीट से नामांकन करने जा रहा था इसी दौरान छापेमारी हुई ।
भाई सुनील यादव को ईडी ने 26 अगस्त को गिरफ्तार किया था, तब से वो जेल में है। दाहू के पिता पशुपति यादव को भी अप्रैल महीने में गिरफ्तार किया गया था। वो फिलहाल जमानत पर जेल के बाहर हैं। साहिबगंज के शोभनपुर भट्ठा गांव का रहने वाला दाहू यादव तकरीबन एक हजार करोड़ के अवैध माइनिंग घोटाले का सबसे बड़ा सरगना है। इस घोटाले में ईडी ने दाहू यादव और अन्य के खिलाफ पहली बार 8 जुलाई 2022 को छापेमारी की थी।
जमशेदपुर के सब्जी बेचने वाले ने सलमान खान से मांगी 5 लाख की रंगदारी, मुंबई पुलिस ने धरा
आज मेगा नॉमिनेशनः हेमंत, कल्पना, चंपाई, बाउरी, मीरा मुंडा, सरयू राय, जयराम महतो करेंगे नामांकन




