आंखों की चोरी! असली निकाल डॉक्टर ने लगाई कांच की आंख, 8 का हुआ ऑपरेशन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2024

OPERATION-THEATRES

जमशेदपुर में लोगों की आंख निकालकर कांच की आंख लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। इसको लेकर आठ लोगों का ऑपरेशन जमशेदपुर के केसीसी आई हॉस्पिटल में हुआ था। इसके बाद किसी की आंखों की रोशनी नहीं लौटी, बल्कि अबतक उनकी आंखों से पानी गिर रहा है और दर्द हो रहा है। ऑपरेशन के पहले आंख से जो दिखाई देता था, वह ऑपरेशन के बाद नहीं दिखता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गंगाधर सिंह समेत कुल आठ लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए 18 नवंबर 2021 को केसीसी आई हॉस्पिटल जमशेदपुर ले जाया गया था। इनमें पांच लोग गंगाधर सिंह, देवा मुर्मू, छिता हांसदा, भानु सिंह, मांझोल सिंह और टेटे गिरी किताडीह गांव के थे, जबकि दो व्यक्ति किसी अन्य गांव के थे। सभी को 24 घंटे के अंदर ऑपरेशन कर जमशेदपुर से लौटा दिया गया था।

See also  रांची में दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार और पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचला, तीन की मौत

एक साथ दो छात्राओं को नशीली गोलियां देकर रेप करता रहा युवक, पेट में दर्द पर दरिंदगी का खुलासा

इन सभी लोगों को काशिदा की एक महिला गांव की आंगनबाड़ी सहायिका सोमवारी मार्डी के साथ जाकर घर से सम्पर्क कर ले गई थी। उक्त महिला का नाम पता किसी ने नहीं पूछा। दूसरी ओर, ऑपरेशन के बाद जब गंगाधर सिंह लौटे तो लगातार उनकी बाईं आंख में दर्द हो रहा था। परिवारवालों ने अस्पताल से संपर्क किया तो दो माह तक गंगाधर सिंह को बिना परिवार के अकेले अस्पताल में इलाज किया गया। उसके बाद घर भेज दिया गया था।

आंख से कांच निकलने पर हुआ खुलासा घाटशिला के किताडीह के 70 वर्षीय गंगाधर सिंह की बायीं आंख से गुरुवार को कांच की गोली अचानक निकल गई। इसी आंख का ऑपरेशन अन्य आठ के साथ किया गया था। शुक्रवार को गंगाधर जब घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल में जांच कराने पहुंचे तो आंख निकालने का खुलासा हुआ।

See also  झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग की संयुक्त सचिव मनीषा जोसेफ तिग्गा और अवर सचिव संजय झा निलंबित

पलामू के मनातू में सड़क हादसे में चार बाराती की मौत, तीन गंभीर रूप घायल

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

घाटशिला के किताडीह के गंगाधर समेत आठ मरीजों की आंख के ऑपरेशन में गड़बड़ी को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सिविल सर्जन घटना की जांच करेंगे। मंत्री ने कहा कि अगर मामले में अस्पताल की किसी प्रकार की संलिप्तता सामने आती है तो झारखंड क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत लाइसेंस रद्द किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिले में आंख निकाल लेने जैसा गंभीर मामला सामने आने के बाद शनिवार को न तो प्रशासन सक्रिय हुआ और न स्वास्थ्य विभाग। किसी ने पीड़ित गंगाधर के घर जाकर हालचाल जानने की जहमत तक नहीं उठाई। आखिर पीड़ित के साथ क्या हुआ, कहां गड़बड़ी हुई, इसकी जांच की जिम्मेदारी किसकी है। प्रशासन की इस उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

See also  झारखंड के गुमला में परंपराओं से ऊपर उठ कर 5 बेटियों ने मां के अर्थी को दिया कंधा, समाज को संदेश देते हुए मुखाग्नि भी दी

नहीं मिल रही ऑपरेशन के लिए ले जानी वाली महिला

जिन आठ लोगों को काशिदा की महिला आंखों के ऑपरेशन के लिए जमशेदपुर ले गई थी, वह खोजे नहीं मिल रही है। क्योंकि उसने अपना नाम और पता किसी को नहीं बताया था। पुलिस का मानना है कि महिला पकड़ में आ जाए तो सारा मामला साफ हो जाएगा। महिला ने जो मोबाइल नंबर दिया था, वह भी बदल लिया है।

चतरा से आरजेडी की रश्मि प्रकाश ने किया नामांकन, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र और संविधान खत्म करने का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now