एक साथ दो छात्राओं को नशीली गोलियां देकर रेप करता रहा युवक, पेट में दर्द पर दरिंदगी का खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

यूपी के बुलंदशहर में एक युवक आठ महीने से दो नाबालिग छात्राओं से रेप करता रहा। दोनों में से एक लड़की के पेट में दर्द होने और जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि लड़की चार माह की गर्भवती है। दरिंदगी करने वाला युवक गांव के ही एक धार्मिक भवन का कर्मचारी है। इस धार्मिक भवन में दोनों लड़कियां अक्सर खेलने जाया करती थीं। इसी दौरान वह नशीली गोलियां मिठी गोलियों के नाम पर दोनों लड़कियों को देता रहा और दरिंदगी करता रहा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पलामू के मनातू में सड़क हादसे में चार बाराती की मौत, तीन घायल

मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। कक्षा 6 और 7 में पढ़ने वाली की दो छात्राएं शाम को गांव स्थित धार्मिक भवन में खेलने के लिए जाती थीं। आरोप है कि वहां के एक कर्मचारी ने दोनों छात्राओं को मीठी गोलियों के नाम पर नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश कर देता था। इसके बाद दोनों के साथ दरिंदगी करता रहता था। पिछले आठ माह से वह दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

See also  मोबाइल पर गंदी फिल्म देख भाई ने बगल में सो रही बहन से किया रेप; मां के सामने ही गला दबा दिया

इसी बीच कुछ दिन पहले कक्षा 7 में पढ़ने वाली छात्रा को पेट में दर्द शुरू हो गया। उसने परिजनों को पेट दर्द के बारे में बताया। डॉक्टर को दिखाने और दवाइयां लेने के बाद भी दर्द जारी रहा तो अल्ट्रा साउंड कराने की सलाह दी गई। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिपोर्ट के अनुसार लड़की चार महीने की गर्भवती थी। इसके बाद लड़कियों ने अपने साथ लगातार हो रही दरिंदगी के बारे में बताया।

चतरा से आरजेडी की रश्मि प्रकाश ने किया नामांकन, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र और संविधान खत्म करने का आरोप

परिजनों ने तत्काल स्थानीय थाने पर इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। स्याना कोतवाली के प्रभारी प्रेमचंद शर्मा के अनुसार पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

See also  सैन्य ठिकानों, स्कूल और अस्पताल को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, उकसावे वाली हरकत को भारतीय सेना ने दिया जवाब-कर्नल सोफिया कुरैशी

24 अक्टूबर को बीजेपी के मेगा नामांकन प्लान, कई मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की मौजूदगी में 33 प्रत्याशी भरेंगे पर्चा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now