कैबिनेट की बैठक के बाद कई मंत्री जाएंगे रायपुर!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 1, 2022

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे हो रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले की संभावना है। बैठक के बाद कांग्रेस-जेएमएम कोटे के मंत्रियों को फिर से विशेष विमान से विशेष विमान से रायपुर भेजे जाने की तैयारी है। यूपीए के अधिकांश पहले से ही रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में मौजूद है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज होने वाली बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिये जाने की संभावना है। यूपीए खेमा की ओर से यह रणनीति बनायी जा रही है कि विश्वास मत हासिल कर शक्ति प्रदर्शन किया जाए। जानकारों का मानना है कि विश्वास मत हासिल करने के बाद अगले छह महीने तक अविश्वाास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है। इसी रणनीति के कारण इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा हैं। वहीं राज्य के कई जिलों में सुखाड़ की स्थिति है,ऐसे में विभिन्न प्रखंडांे को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर केंद्र सरकार से सहायता राशि की मांग की जा सकती हैं। वहीं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में बढ़ोत्तरी और पंचायत सेवक अभ्यर्थियों के मसले पर भी निर्णय लिये जाने की संभावना है।
इससे पहले बुधवार की देर शाम को रायपुर गये कांग्रेस कोटे के चार मंत्री आलमगीर आलम, डॉ0 रामेश्वर उरांव , बन्ना गुप्ता और बादल वापस लौट आये। उन्हें रायपुर से वापस लाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को जाना था, लेकिन बाद में उनका कार्यक्रम बदल गया और मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ चारों मंत्री वापस लौट आये।

See also  छात्रा की मांग में जबरन भरा सिंदूर, फिर पिस्तौल की नोक पर किया दुष्कर्म
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now