कोडरमा में एक करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, कारोबारी के घर छापेमारी में मिला भारी मात्रा में नगद और जेवरात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2024

कोडरमा में एक करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, कारोबारी के घर छापेमारी में मिला भारी मात्रा में नगद और जेवरात

कोडरमा: विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन कई जगहों पर छापेमारी और चेकिंग कर रही है। कोडरमा के पथलडीहा के वृंदा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 1.07 करोड़ कैश बरामद किया है। इसके साथ ही भारी मात्रा में जेवरात और आपत्तिजनक सामना को भी बरामद किया गया है।

जयराम महतो ने जारी कर दी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, देखिये कौन कौन बना JLKM का प्रत्याशी
कोडरमा थाना क्षेत्र के लारियाडीह पंचायत के वृंदा निवासी होटल व्यवसाई सुखदेव रजक के घर पर देर रात से छापेमारी जारी है। जानकारी के मुताबिक घर से करोड़ों रुपए नगद बरामद होने के साथ भारी मात्रा में सोना और अफीम-गांजा समेत मादक पदार्थ बरामद होने की सूचना है। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गई है और आला अधिकारी घर के अंदर लगातार छापेमारी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नोट गिनने की मशीन को भी प्रशासन के द्वारा मनाया जा रहा है। फिलहाल इस मामले को लेकर होटल कारोबारी सुखदेव रजक फरार है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रात 2 बजे पुलिस सुखदेव रजक के घर मे घुसी थी।

See also  JPSC सिविल सेवा PT का रिजल्ट जारी, 2204 अभ्यर्थी हुए सफल,18 जुलाई से मुख्य परीक्षा

लातेहार में चेकिंग के दौरान बस से मिला 15 लाख रुपये, बस के रेलिंग में रखा गया था छूपाकर नोट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now