- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

झारखंड में आज JMM करेगा प्रत्याशियों की घोषणा, देर रात सुलझा इंडिया गठबंधन में सीटों का फंसा पेच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2024

हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात, कल्पना सोरेन भी थी साथ

झारखंड नेताओं के भगदड़ के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीटों का फंसा पेच हेमंत सोरेन की पहल पर सोमवार की देर रात लगभग सुलझा लिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। वहीं, झामुमो (JMM) भी मंगलवार को प्रत्याशियों की घोषणा करने की तैयारी में है।

इससे पहले राजद के रुख को देख हेमंत सोरेन ने हस्तक्षेप किया और तेजस्वी यादव को मुलाकात के लिए सीएम हाउस बुलाया। सीएम के साथ वार्ता के बाद राजद के रुख में नरमी दिखी और छह से सात सीटों पर सहमति भी जतायी जा रही है। वैसे अंतिम रूप से अभी फैसला नहीं हो सका है कि राजद कितनी सीटों पर लड़ेगा। इससे पहले सोमवार को झामुमो के तीन प्रत्याशी गढ़वा से मिथिलेश कुमार ठाकुर, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा और पोटका से संजीव सरदार ने पर्चा दाखिल किया।

See also  दुमका निकाय चुनाव में धांधली का आरोप, गाँधी नगर में देर रात बवाल

JMM ने हेमंत सोरेन, कल्पना सहित 33 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची, शिबू सोरेन करेंगे लीड

खूंटी झामुमो के खाते में नौ पर मंथन जारी

कांग्रेस बरही, बोकारो, धनबाद, पांकी पाकुड़, विश्रामपुर, छतरपुर, कांके और डालटनगंज के प्रत्याशी के नामों पर मंथन कर रही है। कांग्रेस 30 सीटों पर लड़ने की तैयारी में है, पर जरूरत पड़ी तो छतरपुर और विश्रामपुर में से एक सीट छोड़ भी सकती है। खूंटी सीट झामुमो के खाते में गई है।

कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव

कांग्रेस ने अपने कोटे के 21 प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार देर रात जारी कर दी। पार्टी ने पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है। पहली सूची में पार्टी ने चार मंत्रियों और 15 विधायकों को फिर से टिकट दिया है। जारी सूची के अनुसार हटिया से अजयनाथ शाहदेव, खिजरी से राजेश कच्छप और मांडर से शिल्पी नेहा तिर्की को प्रत्याशी बनाया गया है। 2019 में झाविमो से जीत कर आए प्रदीप यादव को पोड़ैयाहाट और भाजपा से आए जेपी पटेल को मांडू से उतारा गया है। बची सीटों पर ऐलान मंगलवार को होगा।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक, कम वर्षापात के बाद सुखाड़ को देखते हुए योजना बनाने का दिया निर्देश

हेमंत-तेजस्वी यादव में बनी बात, झारखंड में इतनी सीटों पर लड़ेगी RJD; चार दिन में 5 बार मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now