JMM ने हेमंत सोरेन, कल्पना सहित 33 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची, शिबू सोरेन करेंगे लीड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2024

कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खरीदकर खिलाया हवाई मिठाई, झारखंड आदिवासी महोत्सव का एक साथ उठाया लुफ्त

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पार्टी के केंद्रीय स्तर के 33 नेताओं की सूची सौंपकर इन्हें स्टार प्रचारक के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया है। साथ ही इनके वाहनों के लिए पास जारी करने का भी अनुरोध किया है।

चुनाव आयोग को जानकारी दी गई है कि झामुमो के मुख्य चुनाव प्रचारक के रूप में पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ हेमंत सोरेन, नलिन सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन, प्रो स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, वैद्यनाथ राम प्रचार में शामिल रहेंगे।

हेमंत-तेजस्वी यादव में बनी बात, झारखंड में इतनी सीटों पर लड़ेगी RJD; चार दिन में 5 बार मुलाकात

स्टार प्रचारकों के रूप में विनोद कुमार पाण्डेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनु, मिथिलेश कुमार ठाकुर, मोहन कर्मकार, अभिषेक कुमार पिंटू, जोबा मांझी, विजय हांसदा, महुआ माजी, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन, हफिजुल हसन, बेबी महतो, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, राजू गिरि, हेमलाल मुर्मू एवं सुनिल श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।

See also  सिमडेगा में पुलिस जवान राजू तिर्की अपने ही बंदूक की गोली के हुए शिकार,आरक्षी की मौत पर SP ने गठित की जांच टीम

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सिर पर शू कवर; फोटो शेयर कर तेजस्वी यादव ने कसा तंज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now