बीजेपी में इस्तीफा का दौर: पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने दे दिया इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2024

बीजेपी में इस्तीफा का दौर: पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने दे दिया इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

रांची: झारखंड बीजेपी में उम्मीदवारों के ऐलान के बाद से ही इस्तीफे का दौर शुरू हो गया था। सोमवार को बीजेपी से पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल और पूर्व विधायक रमेश उरांव ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज बताये जा रहे है।

हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के बीच मुलाकात, RJD 7 सीटों लड़ेगी चुनाव, पिछले तीन दिनों से गठबंधन को लेकर लगाई जा रही थी अटकलें
सत्यानंद झा बाटुल नाला विधानसभा सीट से बीजेपी का टिकट चाहते थे लेकिन उन्हे टिकट नहीं दिया गया अब वो निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वही गुमला के विशुनपुर से विधायक रहे रमेश उरांव ने पार्टी के नेताओं पर कई बड़े आरोप लगाये। उन्होने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

1 7

चतरा से पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को मिल गया एलजेपी का टिकट, चिराग पासवान ने सौंपा सिंबल
बीजेपी में उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही इस्तीफा देने की शुरूआत पोटका से विधायक रही मेनका सरदार ने की थी। इसके बाद सरायकेला में टिकट के दावेदार गणेश महली और बास्को बेसरा ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी टिकट नहीं मिलने से नाराज बताई जा रही है, माना जा रहा है कि सोमवार को जेएमएम का दामन थाम सकती है।

See also  बिहार के दरभंगा में न्यू ईयर पार्टी के दौरान डबल मर्डर, 8 दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम, एक को दफना दिया तो खेत में फेंक दी दूसरे की लाश

11 13ebcad50 272c 4bf2 81a8 99eb43ef33b7

इसके साथ ही महेशपुर से विधायक रहे मिस्त्री सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया है, वही पोटका से विधायक रही मेनका सरदार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पोटका में मीरा मुंडा को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद मेनका सरदार ने इस्तीफा दे दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now