हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के बीच मुलाकात, RJD 7 सीटों लड़ेगी चुनाव, पिछले तीन दिनों से गठबंधन को लेकर लगाई जा रही थी अटकलें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2024

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JMM ने ठोका 16 सीटों पर दावा, तेजस्वी और हेंमत की बैठक में होगा अंतिम फैसला

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में आरजेडी इंडिया गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेगी। सोमवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच कांके रोड़ स्थित आवास पर इस बात को लेकर सहमति बनी। उम्मीद है कि आज गठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया जाएगा।

चतरा से पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को मिल गया एलजेपी का टिकट, चिराग पासवान ने सौंपा सिंबल
पिछले तीन दिनों से तेजस्वी यादव रांची में जमें हुए थे, आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि उन्हे 3-4 सीटें दी जा रही है वो भी एकतरफा जेएमएम और कांग्रेस द्वारा फैसला करके जो उन्हे मंजूर नहीं है। करीब 18 सीटों पर आरजेडी मजूबत है, 60 से 62 सीटों पर वो गठबंधन को मदद करेंगे अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो पार्टी अन्य सीटों पर निर्णय करने के लिए स्वतंत्र है। इसके लिए आरजेडी ने जेएमएम और कांग्रेस को सोमवार 11 बजे तक का समय दिया था। लेकिन प्रेस कांफ्रेंस से पहले सुबह दस बजे इसे दोपहर डेढ़ बजे तक के लिए टाल दिया गया। फिर दोपहर 12 बजे ये सूचना दी गई कि प्रेस कांफ्रेंस को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद तेजस्वी यादव और आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां हेमंत सोरेन से इनकी गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में ये तय हुआ कि आरजेडी 2019 में जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी उतने ही सीटों पर इस बार चुनाव लड़ेगी।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, हेल्थ सर्किट बनाने का दिया निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now