- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कौन हैं मुनिया देवी, जिन्हें भाजपा ने कल्पना सोरेन के खिलाफ गांडेय से मैदान में उतारा

munia-kalpna

कुशवाहा समाज से संबंध रखने वाली मुनिया देवी को भाजपा ने गांडेय विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मुनिया देवी ने इसके लिए शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद जताया है। अभी इस सीट से झामुमो की कल्पना सोरेन विधायक हैं। पूरी संभावना है कि झामुमो एक बार फिर कल्पना सोरेन को गांडेय सीट से उतार सकती है।

भाजपा ने मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेने के खिलाफ किसी हाई प्रोफाइल चेहरे को उतारने की बजाय एक जमीनी नेता पर भरोसा जताया है। मुनिया देवी अभी गिरिडीह से जिला परिषद अध्यक्ष हैं। वह एक साल पहले ही भाजपा में शामिल हुईं थीं। पिछले साल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा के दौरान पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

पूर्व विधायक अमित महतो JMM में हुए शामिल, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता, सुदेश के खिलाफ सिल्ली से उतरेंगे मैदान में

मुनिया देवी 2010 के पहले विशुद्ध रूप से गृहणी थी। 2010-11 में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में जमुआ पूर्वी भाग से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई। इसके बाद जिला परिषद की अध्यक्ष बनी। इसके बाद से राजनीति में इनकी भागीदारी बढ़ती गई। 2022 में दोबारा जिला परिषद निर्वाचित हुई और पुनः जिला परिषद की अध्यक्ष बनीं।

See also  बिहार में दिल दहलाने वाली घटना, पटना-बक्सर NH पर टायर फटने से ट्रक में लगी भयंकर आग, ड्राइवर जिंदा जला

पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगी। मुनिया देवी के पति कौलेश्वर वर्मा व्यवसायी हैं। इनका ससुराल जमुआ विधानसभा क्षेत्र में है, जबकि इनका मायके गांडेय विधानसभा क्षेत्र में आता है। बीजेपी की उम्मीदवार बनाए जाने पर मुनिया देवी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है कि विधानसभा चुनाव के लिए गांडेय से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाने पर शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। गांडेय विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता एवं कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से हम एक बार फिर विकास और सुशासन का कमल खिलाएंगे।

दरअसल, प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा के भाजपा छोड़ने के बाद पार्टी को एक मजबूत कुशवाहा नेता की तलाश थी। इस दौरान जून 2023 में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने भाजपा का दामन थाम ली थी। जिला परिषद की अध्यक्ष मुनिया देवी का कहना है कि गांडेय उनका मायका है और यहां के हरेक गांव-घर से वह वाकिफ हैं। यहां के लोग भी उनसे स्नेह करते हैं। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी यहां से उन्हें मौका दे सकती है।

See also  रांची के बरियातू स्थित फायरिंग रेंज में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

बस ने टेंपो को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now