- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

ICC T20 World Cup:  भारत से मुकाबले से पहले अमेरिका से हारा पाकिस्तान,  सुपरओवर में  यूएसए ने कर दिया सबसे बड़ा उलटफेर बाबर की टीम को मिली  जबरदस्त हार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2024

Icc t 20 pakistan

ICC T20 World Cup: अमेरिका में खेले जा रहे विश्व कप में पाकिस्तान को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा । डालास में हुए एक नाटकीय सुपर ओवर फाइनल में अमेरिका ने पाकिस्तान को परास्त कर  दिया।  पाकिस्तान पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं कर सका, मिडिल ओवर्स में धीमा खेला और डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी में निराशाजनक रहा। गेंदबाजी में भी शुरुआती योजनाओं को अंजाम नहीं दे पाए, और मिडिल ओवर्स में स्पिन के साथ विकेट नहीं ले पाए। सुपर ओवर में भी योजनाएं कारगर नहीं रहीं, फील्डिंग खराब रही और खिलाड़ियों ने हालात के मुताबिक सही प्रदर्शन नहीं किया ।

अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराया

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका के खिलाफ हुई हार पर अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि उनकी टीम तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई । बाबर ने डालास में सुपर ओवर में हार के बाद अपने पोस्ट-मैच मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं निराश हूं। हम तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और हम इससे बेहतर हैं। पहले छह ओवरों में हम विकेट नहीं ले रहे थे, मिडिल ओवर्स में स्पिनर विकेट नहीं ले रहे थे और फिर हम पर दबाव आ गया। दस ओवरों के बाद हमें वापसी का एहसास था, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने खेल को खत्म किया और सुपर ओवर में, इसका श्रेय अमेरिका की टीम को जाता है।”

See also  वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने कर दिया प्रेमिका से शादी करने से इंकार, शादी की तैयारियों के बीच लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

पाकिस्तान ने की खराब बैटिंग

जब पावरप्ले में तीन विकेट गिर गए थे  तब बाबर ने  43 गेंदों में 44 रन बनाकर अपनी टीम को मैच में लाने की में मदद की लेकिन एक ही साझेदारी से कामयाबी नहीं मिलती । बाबर ने कहा कि पहले छह ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए हम रन नहीं जुटा सके ।दस ओवरों के बाद पाकिस्तान ने तेजी से रन तो बनाए लेकिन बहुत अधिक विकेट गंवाए और स्पीड खत्म हो गई ।

IMG 7239

बाबर ने पीच पर दोष मढ़ा

डालास में ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में एक नाटकीय सुपर ओवर फाइनल में अमेरिका ने पाकिस्तान को चौंका दिया। बाबर आजम ने कहा कि टीम ने ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम की परिस्थितियों के अनुसार खुद को समायोजित नहीं किया। “पिच में नमी थी, यह दो-गति वाली थी। पेशेवरों के रूप में, हमें परिस्थितियों का बेहतर आकलन करना चाहिए था।”

See also  T20 World Cup 2024, IND vs AUS: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश की साया, किसको मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

यूएसए के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

मोनांक पटेल की शानदार अर्धशतकीय पारी ने USA को ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान पर अविश्वसनीय जीत दिलाई। अमेरिका ने नियमित ओवर्स की आखिरी गेंद पर चौका मारकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया, जहां मोहम्मद आमिर ने 18 रन लुटाए, जिसमें वाइड्स और कुछ ओवरथ्रो शामिल थे, जिससे पाकिस्तान ने कई अनावश्यक अतिरिक्त रन दिए। यूएसए के बल्लेबाजों आरोन जोन्स और हरमीत सिंह, को आक्रामक रनिंग की बदौलत पाकिस्तान को मात दे दी । पाकिस्तानी हार के पीछे सबसे बड़ी वजह रही अमेरिकी बल्लेबाजों की रनिंग बिटवीन द विकेट    जब गेंद कीपर के पास आ रही थी तो वह दौड़ रहे थे और इसी ने उन्हें जीत दिला दी ।

Icc t 20 usa

रविवार को भारत से होगा मुकाबला

रविवार को न्यूयॉर्क में भारत के साथ एक हाई-प्रोफाइल मुकाबले में पाकिस्तान फिर से एक्शन में लौटेगा। और पाकिस्तान के कप्तान का कहना है कि गुरुवार की हार के बावजूद उस क्रंच मैच के लिए गेंदबाजी में डेथ ओवर रणनीति नहीं बदलेगी।  भारत और पाकिस्तान से होने वाले इस मुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें होंगी ।

See also  रांची में विरोध के बाद हटाया गया वेटिकन सिटी वाला पूजा पंडाल, ईसा-मरियम की जगह अब श्रीकृष्ण और श्रीराम की तस्वीर

Jairam ने दी Sudesh को चुनौती, झारखंड को स्पेशल स्टेटस के बहाने घेरा, AJSU के वोट बैंक पर सेंधमारी के बाद कब्जे की तैयारी

Upendra Kushwaha का हार के बाद छलका दर्द, कहा- सबको पता है मै हारा या हराया गया, पवन सिंह फैक्टर बना या बनाया गया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now