5 करोड़ दो, वरना बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर सलमान खान को धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 18, 2024

lorence-salman-khan

डेस्कः बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक बार फिर से सलमान खान को धमकी मिली है। लॉरेंस विश्नोई गैंग पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। नहीं देने पर बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करने की धमकी दी गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के पास आने वाले और सेल्फी लेने वाले लोगों पर भी पुलिस की पैनी निगाहें हैं।

इस बीच मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज मिले हैं, जिसमें सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। नहीं देने पर बाबा सिद्दीकी से भी खराब मौत की बात कही गई है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। मुंबई पुलिस ने बताया है, ‘मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया है, जिसमें अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपए की मांग की गई है।’

See also  14वीं जेपीएससीः सामान्य वर्ग से एक करोड़ और एससी-एसटी से 80 लाख में होती थी डील, सीआईडी ने कोर्ट को दी जानकारी

स्कूल की 10 लड़कियों की अश्लील फोटो वायरल, नौवीं के लड़कों ने की घिनौनी करतूत

मुंबई पुलिस ने कहा कि मैसेज भेजने वाले ने दावा किया है, “इसे हल्के में न लें, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगी। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।”

बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को पनवेल टाउन पुलिस (नवी मुंबई) की एक टीम ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत से पकड़ा। अधिकारी ने कहा कि सुखबीर ने बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को खान को कथित तौर पर मारने की सुपारी दी थी। उन्होंने कहा कि सुखबीर पाकिस्तान में बैठे अपने कथित आका डोगर के संपर्क में था।

See also  होटवार जेल से फरार उग्रवादी की तलाश में रांची से गुमला तक छापेमारी, छह कक्षपाल किये गए निलंबित

बच्चों की गंदी वीडियो बेचने के मामले में विदेश से जुड़ रहे तार, देशभर में चाइल्ड पोर्न बेचता था किशोर

अधिकारी ने कहा कि सिंह ने बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के साथ सलमान खान को मारने की कथित साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से एके-47, एम16 और एके92 जैसे हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी।

अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी सुखबीर सिंह से पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि इस साल 24 अप्रैल को नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में बिश्नोई गिरोह के 18 सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह के पांच सदस्यों – धनंजय उर्फ अजय कश्यप उर्फ नहवी, गौरव भाटिया, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना, रिजवान खान उर्फ जावेद और दीपक हवा सिंह उर्फ जॉन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद, जून में पुलिस ने नवी मुंबई में पनवेल के पास फार्महाउस जाते समय अभिनेता को निशाना बनाने की साजिश का खुलासा करने का दावा किया था।

See also  Lok Sabha Chunav 2024 Results Updates: शुरू हो गई वोटों की गिनती, जल्द मिलेगा पहला रूझान

आत्महत्या से पहले बन गया स्त्री, 22 साल का लड़का साड़ी पहन फंदे से लटका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now