- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

स्कूल की 10 लड़कियों की अश्लील फोटो वायरल, नौवीं के लड़कों ने की घिनौनी करतूत

teacher-mobile_porn

झारखंड के धनबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मुगमा के एक प्रतिष्ठित स्कूल के क्लास नौ के तीन छात्रों ने अपने क्लास के ही दस छात्राओं का अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी लड़कियों के अभिवावकों को मिलने पर स्कूल में जमकर हंगामा किया।

इसकी सूचना पर निरसा के थाना प्रभारी मंजीत कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी स्कूल पहुंचे। प्राचार्य के कक्ष में अभिभावकों, पुलिस प्रशासन, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी व प्राचार्य के साथ वार्ता हुई। लड़कियों के अभिभावकों ने किसी तरह की वार्ता करने से इनकार कर दिया। अभिभावकों की मांग थी कि सभी आरोपी छात्रों को स्कूल से निलंबित किया जाए, इसके बाद ही वे लोग मानेंगे।

झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आएगी 19 अक्टूबर के बाद, राहुल के दौरे के बाद एलान

मामले में काफी हंगामा होने के बाद स्कूल के प्राचार्य ने तीनों आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया। साथ ही इस घटना पर दुख व्यक्त किया। छात्राओं के अभिभावकों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की है। वहीं आरोपी छात्रों के अभिभावक कार्रवाई नहीं करने की विनती कर रह थे।

See also  झारखंड कैडर के IAS अधिकारी अमित खरे उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन के सचिव बनाए गए, पीएम मोदी के भी रह चुके हैं सलाहकार

लड़कियों का फोटो एडिट कर बनाया अश्लील

बताया जा रहा है कि मुगमा के एक प्रतिष्ठित स्कूल के वर्ग नौ के तीन छात्रों ने अपने वर्ग के ही लगभग 10 लड़कियों का फोटो एडिट कर अश्लील बना दिया और उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। सभी छात्राएं निरसा की रहने वाली हैं। वहीं आरोपी तीनों छात्र भी निरसा के रहने वाले हैं। पुलिस तीनों आरोपी छात्रों को थाना में बुलाकर पूछताछ कर रही है। वहीं छात्राओं से पूछताछ की गई है।

जयराम महतो ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, देवेंद्र महतो को दिया सिल्ली से टिकट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now