Lok Sabha Chunav 2024 Results Updates: शुरू हो गई वोटों की गिनती, जल्द मिलेगा पहला रूझान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2024

Lok Sabha Chunav 2024 Results Updates: शुरू हो गई वोटों की गिनती, जल्द मिलेगा पहला रूझान

दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जल्द ही पहला रूझान सामने आएगा। 19 अप्रैल को लोकसभा के पहले चरण का मतदान शुरू हुआ था और एक जून को अंतिम चरण का चुनाव हुआ था। एग्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बन रही है। वही विपक्षी दलों ने अपना एक अलग गठबंधन बनाया है। 25 विपक्षी दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन के तहत इस बार लोेकसभा का चुनाव लड़ा है। पश्चिम बंगाल, दिल्ली और केरल में गठबंधन से अलग हटकर सहयोगी दलों ने चुनाव लड़ा है।

Loksabha Election 2024 Result : सबसे पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती, 9 बजे तक आने लगेंगे रुझान
बिहार की 40 और झारखंड की 14 सीटों पर भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से, भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह काराकाट से, लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से, लालू की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से , केंद्रीय मंत्री आरके सिंह आरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ा है जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला इस चुनाव में होना है।वही झारखंड की कोडरमा सीट से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, खूंटी से अर्जुन मुंडा चुनाव उम्मीदवार थे जिनका राजनीतिक भविष्य दांव पर है। गिरिडीह के गांडेय सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उम्मीदवार थी। जिनकी चुनावी राजनीति की शुरूआत इस चुनाव से हुआ है। कल्पना की जीत और हार से जेएमएम की आगे की रणनीति तय होगी।

See also  अवैध संबंध पर बीवी बोली- अच्छी हरकत नहीं है, पति इरफान ने गला दबाकर मारा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now