झारखंड विधानसभा चुनावः आज से पहले चरण का नामांकन शुरू, 5 घंटे ही दाखिल होगा पर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 18, 2024

झारखंड विधानसभा चुनावः आज से पहले चरण का नामांकन शुरू, 5 घंटे ही दाखिल होगा पर्चा

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का नामांकन आज से शुरू हो गया है, छुट्टी वाले दिनों में नामांकन दाखिल नहीं होगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि 18 अक्टूबर से प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन दिन के 11 बजे से तीन बजे तक होगा। अवकाश के दिन नामांकन नहीं होगा।

झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आएगी 19 अक्टूबर के बाद, राहुल के दौरे के बाद एलान

प्रत्याशियों के लिए ये है नियम

के रवि कुमार ने कहा कि  कि सभी प्रत्याशी नामांकन के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगें। इस दौरान नामांकन स्थल के 100 मीटर की परिधि के भीतर सिर्फ तीन गाड़ियों के प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोग नामांकन कक्ष में जा सकेंगे। प्रत्याशी के नामांकन के लिए 10 लोगों का प्रपोजल अनिवार्य होगा। हर सामान्य प्रत्याशी को 10 हजार रुपये बतौर जमानत राशि जमा करानी होगी। वहीं अनुसूचित जाति /जनजाति के लिए यह राशि पांच हजार रुपये होगी।

See also  तहख़ाने में रहते हैं हेमंत, सोते समय भी गार्ड रहता है मौजूद, हवा भी नहीं आती, ईडी की कस्टडी में आतंकवादियों जैसा सलूक?

आपराधिक रिकॉर्ड देना होगा

शपथपत्र के रूप में हर प्रत्याशी को फार्म 26 को स्पष्ट रूप से पूरा भरना होगा। प्रत्याशियों को अपने आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी कम से कम तीन समाचार पत्रों में विज्ञापित करानी होगी। उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी प्रदर्शित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी चुनाव खर्च के ब्योरा के लिए अलग से बैंक अकाउंट खुलवा लें।

रांची में कलाकारों का जमावड़ा

विधानसभा चुनाव से जुड़ा दो दिवसीय कला महोत्सव शुक्रवार से जयपाल सिंह स्टेडियम में शुरू हो रहा है। उसका उद्घाटन शुक्रवार को दिन के 11 बजे होगा। महोत्सव में 81 नामचीन कलाकार झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी सांस्कृतिक सरोकार पर अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस अवसर पर सभी मतदाताओं को आमंत्रित करते हुए सपरिवार आने की अपील की।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 37 लाख रुपये के अवैध सामान और नकदी जब्त किये गये हैं।

See also  कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक, केशव कमलेश महतो ने बनाई ये रणनीति…
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now