झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आएगी 19 अक्टूबर के बाद, राहुल के दौरे के बाद एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 17, 2024

कॉग्रेस की पहली लिस्ट

रांचीः कांग्रेस झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साथ गठबंधन में लड़ेगी और सीट बंटवारे पर जल्द ही अंतिम फैसला होने की उम्मीद है कांग्रेस महासचिव और झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 19 अक्टूबर के बाद जारी की जाएगी।

सीट बंटवारे पर फैसला जल्द

गुलाम अहमद मीर ने कहा, ‘‘2019 की तरह, हम राज्य में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है। हम 19 अक्टूबर के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेंगे, खासकर हमारे नेता राहुल गांधी के राज्य के दौरे के बाद।’’

राहुल गांधी के दौरे पर प्रत्याशियों का एलान

इससे पहले दिन में यहां पहुंचे मीर ने कहा कि पार्टी को राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बल पर चुनाव जीतने का भरोसा है।  झारखंड कांग्रेस प्रभारी मीर ने कहा कि राहुल गांधी 19 अक्टूबर को एससी/एसटी और ओबीसी समेत विभिन्न सामाजिक एवं अन्य संगठनों के साथ बैठक करेंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि ज के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

See also  भागलपुर में गंगा नदी उफान पर, मुंगेर-मिर्जापुर चौकी फोरलेन पर चढ़ा बाढ़ का पानी

जयराम महतो ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, देवेंद्र महतो को दिया सिल्ली से टिकट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now