दिल्ली के सदर बाजार में खरीदारी करने उमड़ी भीड़, महिलाओं से धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Delhi_Sadar_Bazar

दिल्ली के व्यस्त बाजारों में शुमार सदर मार्केट में दिवाली से पहले खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के कथित वीडियो में महिलाओं से धक्का-मुक्की की घटना भी कैद हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अपने सिर पर बैग रखकर घनी भीड़ के बीच से रास्ता खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं स्ट्रीट वेंडर्स ने भी सड़क जाम कर रखी है। लाइव दैनिक इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक जगह संकरे रास्ते में महिलाएं फंस गई हैं। इसी बीच एक शख्स महिलाओं को खींचकर उन्हें सामान से दूर धकेलने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तीन वरिष्ठ नेताओं को सीनियर कॉडिनेटर बनाया

See also  जमशेदपुर पहुंची CBI की टीम, CGST के अपर आयुक्त के सरकारी आवास से मिली सोने की छड़ें

इसमें कुछ महिलाएं चीखती भी नजर आ रही हैं। इस बीच एक अन्य शख्स कहता नजर आ रहा है, रहने दो, सीधे खड़े रहो। भीड़ इतनी ज्यादा है कि लोग अपने सिर पर बड़े बड़े बैग में सामान लिए एक दूसरे को धक्का देते नजर आ रहे हैं। इस बीच पुलिस ने कहा कि उसकी ओर से किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजार में टीमें तैनात की गई हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- त्योहारों के सीजन में सदर बाजार में बहुत ज्यादा भीड़ होती है। हम भीड़ को नियंत्रित करने की योजना बना रहे हैं। जल्द ही जिला मजिस्ट्रेट, बाजार संघ और एमसीडी अधिकारियों के साथ भीड़ को नियंत्रित करने योजना बनाने के लिए बैठकें की जाएंगी। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि एरिया में भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कल्पना सोरेन ने चुनाव को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, चुनाव आयोग और BJP को घेरा

See also  अपनी मां के लिए ऐसा निबंध आज तक किसी ने नहीं लिखा होगा, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अक्सर भारी वाहन जाम की वजह बनते हैं। वहीं दिल्ली नगर निगम की ओर से इस घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। बता दें कि एमसीडी ही सार्वजनिक संपत्ति से अतिक्रमण हटाने के लिए जवाबदेह है। इस बीच सदर बाजार के एक मार्केट एसोसिएशन ने कहा कि वह उचित प्रबंधन के लिए दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखने की योजना बना रही है।

सदर बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि हम उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखने और उनसे मिलने की योजना बना रहे हैं। राकेश यादव ने कहा कि चूंकि सदर बाजार राष्ट्रीय राजधानी के सबसे बड़े और पुराने बाजारों में से एक है। त्योहारों के मौसम में सदर बाजार में भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में यदि उचित तरीके से भीड़ से निपटने का प्रबंधन नहीं किया गया तो किभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

See also  खुशखबरी... आयुष्मान भारत में बढ़ सकता है कवर, 5 लाख के बजाए 10 लाख करने का प्रस्ताव

विधानसभा चुनाव को लेकर चेकिंग के दौरान हजारीबाग और जमशेदपुर में पकड़ा गया कैश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now