विधानसभा चुनाव को लेकर चेकिंग के दौरान हजारीबाग और जमशेदपुर में पकड़ा गया कैश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 16, 2024

विधानसभा चुनाव को लेकर चेकिंग के दौरान हजारीबाग और जमशेदपुर में पकड़ा गया कैश

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद राज्य के अलग अलग हिस्सों में पुलिस के दौरान चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया। जमशेदपुर और हजारीबाग में वाहन चेकिंग के दौरान कैश बरामद किया गया है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मिला JDU को सिंबल, सरयू राय गैंस सिलेंडर चुनाव चिन्ह्र पर जमशेदपुर पश्चिम से उतरेंगे मैदान में
बुधवार को हजारीबाग में चौपारण पुलिस ने थाना गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान बस से 6 लाख 22 हजार कैश बरामद किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए CO संजय यादव,SI बिंदेश्वरी यादव ने बताया कि महारानी बस से कमलेश प्रसाद शर्मा, बाराचट्टी, बिहार के बैग से उक्त रकम बरामद किया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि राशि लेकर ओडिशा जा रहे थे। परिवार के भरण पोषण के लिए राशि ले जाने का दावा किया। इधर पुलिस ने समस्त राशि जब्त कर विभाग को सुपूर्द कर दिया। वही जमशेदपुर के कोवाली चेकपोस्ट में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 1 लाख 38 हजार कैश बरामद किया और वीडियोग्राफी के बीच कैश को जब्त कर लिया। पुलिस कैश लेकर जा रहे व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

See also  Jharkhand में विधानसभा चुनाव की आहट, 23 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर आएगी चुनाव आयोग की टीम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now