कल्पना सोरेन ने चुनाव को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, चुनाव आयोग और BJP को घेरा

कल्पना सोरेन ने चुनाव को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, चुनाव आयोग और BJP को घेरा

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने वीडियो संदेश जारी कर समय पूर्व झारखंड में चुनाव होने को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और चुनाव में हेमंत सोरेन को मजबूत करने की अपील की है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मिला JDU को सिंबल, सरयू राय गैंस सिलेंडर चुनाव चिन्ह्र पर जमशेदपुर पश्चिम से उतरेंगे मैदान में
अपने वीडियो संदेश में कल्पना सोरेन ने कहा है कि चुनाव की रणभेरी बज चुकी है, और इस बार यह रण झारखण्ड और झारखण्डीयत को बचाने का है।

 

एक ओर धनबल के सहारे सत्ता का सपना देखने वाले हैं, तो दूसरी ओर हम हैं—जो झारखण्ड के लोगों के अधिकार, सम्मान और भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।

हेमन्त जी के नेतृत्व में राज्य ने हर वर्ग के लिए काम किया है। चाहे वह पिछड़ों के आरक्षण की बात हो, सरना धर्म कोड हो, या झारखण्ड के गरीबों के लिए पेंशन और आवास। आज झारखण्ड झुकेगा नहीं, यह नारा नहीं, बल्कि पूरे राज्य का संकल्प है।

इस संघर्ष और सेवा की यात्रा को और आगे बढ़ाने में पूरा झारखण्ड हेमन्त जी के साथ है। झारखण्ड झुकेगा नहीं, झारखण्ड अहंकार के खिलाफ जंग लड़कर जीत कर रहेगा।

जय जोहार!
जय झारखण्ड!

See also  मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन पहुंचे अपने पैतृक गांव नेमरा, कल्पना सोरेन के साथ दादी जी सोबरन सोरेन ने पुण्यतिथि में हुए शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now