- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में आज हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा, JMM और भाजपा की तैयारी जोरों पर

eci

झारखंड के महत्वपूर्ण दिन हो सकता है। निर्वाचन आयोग झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा सोमवार को कर सकता है। झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में एक से दो चरणों में चुनाव हो सकते हैं। 15 नंवबर के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही 22 नवंबर तक मतगणना पूरी हो सकती है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली में इसकी घोषणा होने की संभावना है।

विधानसभा चुनाव की घोषणा आज

भारत निर्वाचन आयोग की टीम 23-24 सितंबर को झारखंड का दौरा कर चुकी है। जबकि टीम 26-27 सितंबर को महाराष्ट्र जाकर भी लौट चुकी है। टीम के दौरे के बाद अबतक 15 दिनों में चुनाव की घोषणा होती रही है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का चुनाव परिणाम आठ अक्तूबर को आने के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी भी दिन यहां भी चुनाव की घोषणा हो सकती है।

See also  झारखंड में उद्घाटन से पहले ढह गया पुल, पहली बारिश में खुल गई भ्रष्टाचार पोल

चतरा से बीजेपी सांसद कालीचरण सिंह को आया हार्ट अटैक, रिम्स में कराया गया भर्ती, रास्ते में ही खत्म हो गया था एंबुलेंस का तेल

22 नवंबर तक हो सकती है मतगणना

चूंकि दशहरा संपन्न हो चुका है, ऐसे में 14 अक्तूबर को चुनाव की घोषणा की संभावना है। इसी संभावना को देखते हुए झारखंड सरकार और राजनीतिक दलों ने भी अपने कार्यक्रम तय किये हैं। सोमवार को कैबिनेट की बैठक भी 12 बजे से बुलाई गई है, जबकि इससे पहले नियुक्ति पत्रों का वितरण भी किया जाना है।

बता दें कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर को सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जबकि झारखंड में पांच जनवरी को पूरा होगा। महाराष्ट्र में 22 नवंबर तक मतगणना पूरी करनी होगी। ऐसे में एक साथ चुनाव होने पर झारखंड में भी करीब डेढ़ महीने पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

रोहित तिर्की के परिजनों से मिलकर बाबूलाल मरांडी ने आरोपियों को जल्द की गिरफ्तार करने की मांग, रोहित की दुर्गा पूजा में मेला घूमने के दौरान कर दी गई थी हत्या

See also  FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स में चेक गणराज्य को हराकर चिली ने पाया सातवां स्थान, तीसरे स्थान के लिए भारत और जापान की होगी टक्कर

JMM और भाजपा ने कसी कमर

झारखंड में शीघ्र चुनाव की संभावना के मद्देनजर झामुमो की विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक सोमवार को होगी। वहीं भाजपा की सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक भी सोमवार को ही होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत असम के सीएम सह चुनाव प्रभारी हेमंता बिस्वा सरमा भी शामिल होंगी। इससे उम्मीद की जा रही है कि सोमवार को दोपहर में ही भारत निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा कर सकता है।

झामुमो और भाजपा की अलग-अलग बैठकें आज

झारखंड चुनाव को लेकर झामुमो और भाजपा ने सोमवार को ही पार्टी की बैठक बुलाई है। झामुमो केंद्रीय विस्तारित समिति की बैठक में चुनाव की तैयारियों का मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे, फीडबैक लेंगे और टास्क भी देंगे। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सभी प्रकोष्ठों के साथ चुनाव पर मंथन करेंगे। वहीं 19 अक्तूबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रांची में संविधान सम्मान सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

See also  हजारीबाग में ACB की टीम ने एएसआई को घूस लेते किया गिरफ्तार

रावण की जगह पति की तस्वीर लगाकर किया पुतले का दहन, पत्नी बोली ‘मेरा पति रावण है’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now