रावण की जगह पति की तस्वीर लगाकर किया पुतले का दहन, पत्नी बोली ‘मेरा पति रावण है’

रावण की जगह पति की तस्वीर लगाकर किया पुतले का दहन, पत्नी बोली मेरा पति रावण है

डेस्कः दशहरा के दिन रावण दहन के मौके पर एक पत्नी ने रावण की जगह अपने पति का पुतले का ही दहन कर दिया। उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में ये अनोखा मामला सामने आया है। प्रियंका नाम की महिला ने रावण दहन की जगह अपने पति, सास, ससुर और ननद की तस्वीर लगाकर दहन कर दिया।

रांची में दुर्गा पूजा घूमने निकले युवक की पंडाल के बगल में पीट-पीट कर हत्या, नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
हमीरपुर के मुस्करा कस्बे की रहने वाली प्रियंका की शादी 14 साल पहले संजीव दीक्षित से हुई थी। उसके पति का अफेयर पहले से ही उसकी बहन की सहेली से चल रहा था। शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी प्रियंका को छोड़कर पति पुष्पांजलि नाम की लड़की के साथ लिवइन रिलेशन में रहने लगा। इस बात की जानकार जब प्रियंका को हुई तो उसने इसका विरोध किया। प्रियंका का आरोप है कि वो पिछले 14 सालों से दर बदर भटक रही है। विजयदशमी के दिन मजबूर होकर उसने पति के घर के सामने ही रावण की जगह अपने पति और ससुराल वालों का पुतला दहन किया। इस प्रतीकात्मक दहन में प्रियंका ने अपने पति और ससुराल वालों की तस्वीरें भी पुतलों पर लगाईं।ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now