- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बाबा सिद्दीकी के हत्यारों की सामने आई हमलावरों की तस्वीर; हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हमलावर; मर्डर केस के 10 बड़े अपडेट्स

baba siddhiqui

Baba Siddiqui murder case: (डेस्क) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई इस घटना के तुरंत बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद सलमान खान से अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनकी सुरक्षा भी बढ़ी दी गई है।

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के 10 बड़े अपडेट्स

1. मुंबई पुलिस ने पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं। इस मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की संलिप्तता की जांच की जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस केस की जांच कर रही है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे के इरादे फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन इस बात का संदेह है कि यह कुछ व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के कारण उनका हत्या की गई है।

See also  सुन लॉरेंस बिश्नोई, जेल में ही होगी तुम्हारी हत्या; सलमान का जिक्र कर किसने दे डाली धमकी

सलमान-शाहरूख की दोस्ती कराने वाले बाबा सिद्धिकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या

2. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि दो से तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। सिद्दीकी को 15 दिन पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी और उन्हें ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

3. दशकों तक दिग्गज कांग्रेसी रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनील दत्त और उनकी बेटी प्रिया दत्त के करीबी सहयोगी बाबा सिद्दीकी ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले फरवरी में अजित पवार की एनसीपी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी। पिछले कुछ महीनों से वह और उनके बेटे जीशान इस तैयारी में थे कि वे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी राजनीतिक प्राथमिकताएं स्पष्ट कर देंगे।

4. विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेताओं ने सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्या के लिए महायुति शासन की आलोचना की है और उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफे की मांग की है।

See also  Holi Special Trains: होली पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने जारी किया स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

5.बाबा सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी को कई बॉलीवुड सितारों के करीबी के रूप में भी जाना जाता था।

6. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने उन्हें जानकारी दी है कि दो कथित शूटर को हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने टेलीविजन चैनलों को बताया कि उनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा से है, जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस घटना के कुछ देर बाद लीलावती अस्पताल पहुंचे। फडणवीस के पास गृह विभाग का भी प्रभार है।

NCPCR की सिफारिश: बच्चों को सही शिक्षा नहीं दे रहे मदरसे, फंड देना बंद करे सरकार

7. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “दुख की इस घड़ी में मैं बाबा सिद्दीकी के परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए और वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को गहन और पारदर्शी जांच का आदेश देना चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। जवाबदेही सर्वोपरि है।’’

See also  महाराष्ट्र में मंच पर भाषण देते-देते बेहोश हुए गडकरी,भीषण गर्मी से हुई तबीयत खराब

8. शरद पवार ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंताजनक है। पवार ने गृह मंत्री फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भी चिंताजनक है कि स्थिति को इतनी हल्के ढंग से लिया जा रहा है। शरद पवार ने ‘एक्स’ पर लिखा कि सत्तारूढ़ पार्टी को घटना की जिम्मेदारी लेते हुए और सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

9. महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त एवं सत्तारूढ़ पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

10. शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह घटना चौंकाने वाली है। ठाकरे ने कहा, ‘‘यह महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। प्रशासन, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।’’

दशहरा मेले में बेकाबू हुआ हाथी, कई गाड़ियों को बनाया निशाना; एक युवक को मार डाला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now